श्रमिकों को उचित मजदूरी और सामाजिक सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता: सुरेंद्र राम

खबरे |

खबरे |

श्रमिकों को उचित मजदूरी और सामाजिक सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता: सुरेंद्र राम
Published : Jul 21, 2023, 3:54 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मंत्री ने उनके दैनिक आय, उनकी संघर्ष और समस्याओं को भी सुना।

पटना : श्रम संसाधन विभाग, बिहार के मंत्री सुरेंद्र राम ने ने आशियाना दीघा रोड पटना में श्रम मंत्री श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के तहत श्रमिकों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। इस मौके पर माननीय मंत्री ने वहाँ मौजूद श्रमिकों से उनके हितार्थ बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ और पंजीकरण संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं के लाभ हेतु पंजीकरण कराने का आग्रह किया और अधिकारियों से नियमानुकूल करवाई करने का निर्देश दिया। 

मंत्री ने उनके दैनिक आय, उनकी संघर्ष और समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्हें सम्मानजनक जीविकोपार्जन हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड अभी तक नहीं बना था, माननीय मंत्री ने उन श्रमिकों का कार्ड कैम्प लगा कर बनवाया। इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बिहार सरकार अपने श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही मौके पर ऑन स्पॉट श्रमिकों का निबंधन भी किया गया।  

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए विभाग के बोर्ड के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत ‘मृत्यु लाभ’, ‘दाह संस्कार’, ‘मातृत्व लाभ’, ‘निर्माण श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता’, ‘विवाह के लिए वित्तीय सहायता’, ‘वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना’, ‘दुर्घटना अनुदान’, ‘पारिवारिक पेंशन’, ‘विकलांगता पेंशन’, ‘नकद पुरस्कार’, ‘पितृत्व लाभ’ आदि दिया जा रहा है।

मैं सभी श्रमिक बंधुओं से आग्रह करूँगा कि आप सभी बोर्ड और ई – श्रम पोर्टल पर अपना निबंधन करायें और सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ लें। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि विभाग आपके हितार्थ सभी स्तरों पर कार्य कार रही है, जिसमें आपकी प्रमुख भागीदारी भी नितांत आवश्यक है|

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM