नीतीश कुमार के पास अब न तो दल है और नाही इमेज: प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

नीतीश कुमार के पास अब न तो दल है और नाही इमेज: प्रशांत किशोर
Published : Aug 21, 2023, 4:19 pm IST
Updated : Aug 21, 2023, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जब आपकी ताकत नहीं है आपके 10 सांसद नहीं हैं दो आप देश की राजनीति में क्या भूमिका अदा कर सकते हैं?

पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीते कुछ दिनों से चर्चा में रह रहे I.N.D.I.A. और NDA गुट की पोल खोलते हुए कहा कि I.N.D.I.A. और NDA में दोनों साइड देखिए 26 से 27 दल बैठते हैं उसमें भी दो तिहाई दल ऐसे हैं जिनके एक भी सांसद नहीं है। ये तो संख्या गिनाने के लिए दलों की परिपाटी है और कर्मकांड है कि भैया सबको बैठा लीजिए। ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि ये राष्ट्रीय राजनीति को उलट-पलट कर देंगे। बिहार का जहां तक सवाल है 10 बरस से NDA की सरकार है 10 बरस पहले भी बिहार देश का 28वां राज्य है आज भी सबसे गरीब राज्य है। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश के पास 42 विधायक हैं और 16 MP हैं जो पिछले गठबंधन में वो जीते थे। इस बार कितना जीएंगे ये बिहार के लोगों को हमसे बेहतर मालूम है। जब आपकी ताकत नहीं है आपके 10 सांसद नहीं हैं दो आप देश की राजनीति में क्या भूमिका अदा कर सकते हैं?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास कुछ है नहीं न दल है न इमेज बची है। तो किस आधार पर आपको कोई कुछ बनाएगा? आप कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल में जाइए, कौन नीतीश कुमार की चर्चा कर रहा है। जिस दिन महागठबंधन बिहार में बना उस दिन मैंने ये बात कही की ये बिहार का मामला है इससे देश स्तर पर या राष्ट्रीय राजनीतिक में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। RJD के Zero MP बिहार में हैं और अब आप सभी मान रहे हैं कि RJD बहुत मजबूत दल है कि ये लोग डिसाइड कर सकते हैं। जिस दल के पास जीरो MP है वो तय करेगा कि देश कौन चलाएगा? ऐसा संभव है?

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM