Bihar News: भारत बंद के दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

खबरे |

खबरे |

Bihar News: भारत बंद के दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
Published : Aug 21, 2024, 7:06 pm IST
Updated : Aug 21, 2024, 7:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Lathi charge on Bahujan Samaj Party workers during Bharat Bandh news in hindi
Lathi charge on Bahujan Samaj Party workers during Bharat Bandh news in hindi

बसपा बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने की लाठी चार्ज की निंदा, कहा- दलित अधिकारों का हनन कर रही सरकार

Bihar News In Hindi: पटना, SC/ST आरक्षण के वर्गीकरण के खिलाफ़ और आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद का असर पटना में भी दिखा. जहां बहुजन समाज पार्टी के द्वारा बंद का समर्थन करते हुए सुबह सुबह ही बसपा के बिहार प्रतिनिधि अनिल कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लालजी मेघांकर, एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, प्रदेश महासचिव संजय मंडल के साथ हजारों की संख्या में बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने में अपनी भागीदारी देते हुए मार्च निकाला. बंद के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इनकम टैक्स चौराहा से डाकबंगला चौराहा पहुंचे. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद बसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है।

इस दौरान पत्रकारों से बात चीत करते हुए अनिल कुमार ने कहा की आरक्षण के संरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज निंदनीय है. बहुजन समाज पार्टी इसका घोर भर्तसना करती है। सरकार लाठीचार्ज करवा कर बहुजन की आवाज को दबाना चाहती है. यह लड़ाई संविधान की मूल भावना और दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार की सामंतवादी और मनुवादी नीतियां दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण के अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करना और दलित समुदाय के हितों की रक्षा बहुजन समाज पार्टी की जिम्मेदारी है। यह संघर्ष केवल आरक्षण की रक्षा का नहीं है, बल्कि यह संविधान की मूल भावना को बनाए रखने का भी है। इसलिए, हम एकजुट होकर केंद्र सरकार की दलित विरोधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे।

(For more news apart from Lathi charge on Bahujan Samaj Party workers during Bharat Bandh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM