आबादी के अनुपात में चारों सदनों में सीटों की संख्या बढ़ायी जाय: कीर्तन प्रसाद
आबादी के अनुपात में चारों सदनों में सीटों की संख्या बढ़ायी जाय: कीर्तन प्रसाद
Published : Sep 21, 2023, 4:18 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारतीय लोक चेतना पार्टी का कहना है कि आजादी के समय भारत की जनसंख्या मात्र 37 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 140 करोड़ हो गई है।

पटना : पुरानी कहावत है कि हाथी के दो दांत होते हैं- एक दिखाने वाला और दूसरा खानेवाला। इसी प्रकार भाजपा के भी दो रूप हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चुनाव के समय अपने को ओबीसी का बेटा कहते हैं परन्तु सरकार में आने के बाद सवर्णों एवं विकसित वर्गों को लाभ दिलाने का काम करते हैं। 10 प्रतिशत आरक्षण सवर्णों को देने के बाद पुनः 33 प्रतिशत आरक्षण जो महिला के लिए दिया गया है उससे सिर्फ सवर्ण महिला को ही लाभ मिलेगा। ओबीसी , एससी एवं एसटी महिला इससे वंचित रह जायगी।

ये बाते भारतीय लोक चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कीर्तन प्रसाद कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ‌कहीं। भारतीय लोक चेतना पार्टी का कहना है कि आजादी के समय भारत की जनसंख्या मात्र 37 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 140 करोड़ हो गई है। पार्टी भारत सरकार से मांग करती है कि बढ़ी हुई आबादी के अनुपात में चारों सदनों- लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद् के सीटों की संख्या बढ़ायी जाय। चूँकि आधी आबादी महिलाओं की है जो खेत-खलिहान से लेकर आसमान तक सभी क्षेत्रों में काम करती है। अतः 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो। साथ ही ओबीसी , एससी एवं एसटी वर्गों के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाया जाय। अतिपिछड़ा वर्ग हेतु 35प्रतिशत पिछड़ा वर्ग हेतु 30 प्रतिशत तथा एससी /एसटी वर्ग हेतु 25 प्रतिशत सीट विधायिका के चारों सदनों, न्यायपालिका, एवं सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं एवं सेवाओं में आरक्षित किया जाय। पार्टी, 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर कुम्हरार पार्क पटना में मौर्यकालीन सम्राट अशोक का राजदरबार बनाने, अशोक की प्रतीमा स्थापित करने तथा उसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कीर्तन  प्रसाद  कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सतीश कुमार दांगी, श्रीमति रीना वर्मा, नंदकुमार वर्मा, श्रीमति सपना पासवान एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM