मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक ऐतिहासिक कदम: एपी पाठक

खबरे |

खबरे |

मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक ऐतिहासिक कदम: एपी पाठक
Published : Sep 21, 2023, 5:22 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
 AP Pathak
AP Pathak

पाठक ने आगे कहा की यह मोदी जी का संकल्प था और उन्होंने इसे मूर्त रूप देने में नए संसद भवन को साक्षी बनाया।

पटना : लोकसभा में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" पास करवाकर देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री मोदी जी ने भारत की आधी आबादी को मान सम्मान देते हुए उन्हें सशक्त बनाने का काम किया हैं। ज्ञातव्य हो कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उक्त बातें  भाजपा नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा।  पाठक ने आगे कहा की यह मोदी जी का संकल्प था और उन्होंने इसे मूर्त रूप देने में नए संसद भवन को साक्षी बनाया। गणेश चतुर्थी के दिन हमारे यशश्वी प्रधानमन्त्री मोदी जी ने अपनी संकल्पना को मूर्त रूप देने का काम किया। इस "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के माध्यम से देश के संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हो जाएगा जहां महिलाएं राजनीति के इस पवित्र मंदिरों में अपना स्थान रख सकती हैं और देश को मार्गदर्शन करते हुए लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद कर सकती हैं। पुरा विश्व इस ऐतिहासिक क्षण को एकटक आंखों से निहार रहा था और भारत की इस अभुतपूर्व क्षण की गरिमा को देखना चाहता था जिसे देश की संसद ने पारित किया।

भाजपा नेता एपी पाठक ने कहा कि अब महिलाएं हमारे देश की लोकतंत्र की  पवित्र मंदिर में बैठ देश की दशा और दशा बदलने का काम करेंगी। ग्रामीण, गरीब और महत्वाकांक्षी महिलाओं को  हमारे इस देश की संसद  में बैठने का मौका मिलेगा और ये उनकी सशक्तिकरण की दिशा का ठोस कदम होगा। ज्ञातव्य हो कि भारत में शुरू से ही महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है और उन महिलाओं को और सशक्त बनाने का काम हमारे मोदी जी ने किया।यह सर्वविदीत है कि भाजपा नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से अपने मातृभुमि चंपारण के वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु बहुत काम किए। उन्होंने महिलाओं को  सामाजिक न्याय सिद्धांत के तहत उनको न्याय दिलवाया और रोजगार के क्षेत्र में बहुत मदद किया।

अपने ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने महिलाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु  निःशुल्क शिक्षण संस्था खुलवाया जहां महिलाओं ने अध्ययन कर बहुत सी सरकारी नौकरियां प्राप्त किया। साथ ही थरुहट की महिलाओं को उनके परंपरागत रोजगार कार्यक्रमों से जोड़कर उनको कौशल विकास की प्रशिक्षण दिलवाया। अतंतोगत्वा भाजपा नेता एपी पाठक ने इस बिल के पास होने पर देश की सभी महिलाओं को शुभकामना दिया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM