महिला आरक्षण बिल आधी आबादी की ताकत बनेगी- प्रिंस राज

खबरे |

खबरे |

महिला आरक्षण बिल आधी आबादी की ताकत बनेगी- प्रिंस राज
Published : Sep 21, 2023, 5:42 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Prince Raj
Prince Raj

महिलाओं के सशक्तिकरण तथा लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध केंद्र की सरकार ने आज एक नया इतिहास रच दिया है।

Patna: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर आज लोकसभा में केंद्र द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध केंद्र की सरकार ने आज एक नया इतिहास रच दिया है।

प्रिंस ने आगे कहा कि महिलाओं को अधिकार देने राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने इस ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं जिसमें मुख्य रूप से जी-20, चंद्रयान-3 का सफल लैंडिग के लेकर आज भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि  प्रिंस राज ने अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर की जनता के तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक कदम के लिए बधाई दी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM