Bihar: अमित शाह के भव्य स्वागत में जुटे भाजपाई

खबरे |

खबरे |

Bihar: अमित शाह के भव्य स्वागत में जुटे भाजपाई
Published : Feb 22, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah
Amit Shah

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि अमित शाह का पटना साहिब विधानसभा आगमन अपने आप में भव्य होगा।

पटना सिटी : पटना साहिब विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर भव्य स्वागत हेतु खजेकला सामूदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि अमित शाह का पटना साहिब विधानसभा आगमन अपने आप में भव्य होगा। आगामी 25 फरवरी को सहजानंद सरस्वती जी के जयंती पर पटना के बापू सभागार में किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके उपरान्त सिखों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा मत्था टेकने आएंगे। 

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में  पहाड़ी पर, मेंहदीगंज पैजावा, चौकशिकारपुर, शहीद भगत सिंह चौक चार स्थानों पर स्वागत की तैयारी की रूप रेखा बनी।

पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता की एक समूह नंदकिशोर यादव जी के नेतृत्व में गांधी मैदान बिस्कोमान भवन के पास माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।  इस बैठक मेंप्रदेश भाजपा के मंत्री रूपनारायण मेहता, महानगर भाजपा के महामंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल, प्रवक्ता राजेश साह, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरोज जायसवाल, महानगर अध्यक्ष कांति केसरी, नितेंद्र अवस्थी, सुजीत कुशवाहा, संजय सिंह, राजेश प्रताप, नित्यानंद चंद्रवंशी अजय सिंह चप्पू, राजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव राजू जायसवाल, अमित सिंह,हरेंद्र चंद्रवंशी अखिलेश मेहता, बद्रीनाथ गुप्ता, अशोक भारती, ओम निषाद, अजय पंडित, शंकर मेहता, भरत महतो, मनोज साह, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM