बिहार को बर्बादी से जो बचाएगा, जनता उसे ही देगी नेतृत्व का मौका: विजय सिन्हा

खबरे |

खबरे |

बिहार को बर्बादी से जो बचाएगा, जनता उसे ही देगी नेतृत्व का मौका: विजय सिन्हा
Published : Feb 22, 2023, 6:00 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Vijay Sinha
Vijay Sinha

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब लड़ाई बिहार को बर्बादी से बचाने की है।

पटना : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब लड़ाई बिहार को बर्बादी से बचाने की है। जो बिहार को बचाएगा, यहां की जनता उसे ही नेतृत्व का मौका देगी। विगत छह महीने में कुर्सी की लोलुपता में हुए समझौता से बिहार तेजी से बर्बादी की राह पर बढ़ रहा है। आज जरूरत सत्तालोलुपों के मंसूबे को ध्वस्त कर बिहार को बचाने व लोकतंत्र की रक्षा करने की है।

 सिन्हा ने कहा कि जनादेश का अपमान कर नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर लोकतंत्र का चीरहरण करने का जो कुत्सित साजिश किया है, उसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के चित्त से उतर चुके नीतीश कुमार की साजिश को बिहार की जनता अच्छी तरह से समझ रही है। जंगलराज के अगाज की आहट से ही जनता सहमने लगी है। कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजर रहा है जब अपराध की दर्जन भर संगीन घटनाएं नहीं घट रही हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को भले ही सीएम बनने की हड़बड़ी नहीं है, मगर  उन्हें 5-5 विभागों की मलाई खाने से कहां परहेज है।चोर दरवाजे से सत्ता-सुख भोग रहे राजद के लोगों में नीतीश कुमार को पटखनी देकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने की बेचैनी है। यह अलग बात है कि बिहार की जनता अब लालू प्रसाद व उनके युवराज का बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। लालू प्रसाद के कुशासन व जंगलराज के आतंक व दहशतभरे दिनों को याद कर लोग आज भी सिहर जाते हैं।

सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक विश्वसनीयता व जनता का भरोसा खो चुके नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव भ्रम में न रहे। बिहार न तो नीतीश कुमार का जागीर और न ही यहां की जनता उनका गुलाम है कि वे जिसे उत्तराधिकारी घोषित करे, जनता उसे स्वीकार कर लेगी। 

तेजस्वी यादव को भले मुख्यमंत्री बनने की हड़बड़ी नही है मगर गड़बड़ी करने की मंशा तो है। चोर दरवाजे सरकार चलाने की नीयत तो है। बिहार को अब नीतीश कुमार जेसा तानाशाह व लालू-तेजस्वी जैसा भ्रष्टाचारी व अपराधियों को संरक्षण देने वाला नहीं, सच्ची सेवा करने वाला चाहिए। जो जनता के हित में काम करेगा, जनता उसे ही बिहार की सत्ता सौंपेगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM