Patna News: झांसे में नहीं आए, अपने अधिकार के लिए लड़े :  वंदना कुमारी

खबरे |

खबरे |

Patna News: झांसे में नहीं आए, अपने अधिकार के लिए लड़े :  वंदना कुमारी
Published : Apr 22, 2025, 1:05 pm IST
Updated : Apr 22, 2025, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Did not fall into the trap, fought for my rights Vandana Kumari news in hindi
Did not fall into the trap, fought for my rights Vandana Kumari news in hindi

वंदना कुमारी ने स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी सुना व उसके समाधान के लिए समुचित काम करने का भरोसा भी दिलाया।

Patna News In Hindi: पटना: मैं एक नेता नहीं, आपकी बेटी समान हूं। इस हैसियत से आपसे कहने आई हूं कि आप किसी के झांसे में नहीं आए, अपने अधिकार के लिए लड़े। यह तब होगा जब अपने विवेक से ऐसे लोगों को अपना प्रतिनिधि चुने जो आपकी जरूरत, आपकी समस्या में आपके साथ खड़े रहे। ये बातें कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने वार्ड 48 स्थित नयागांव में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आप बीते कई सालों से ऐसे जन प्रतिनिधि के बीच हैं जो आपकी परेशानी सुनना तो दूर, आपकी गली- मुहल्ले में झांकने तक नहीं आते हैं। निश्चित तौर पर ये बदलाव लाने का समय है। आगे उन्होंने बताया कि जन सुराज आयेगा - पांच चीज हो जायेगा। इसमें बेहतर शिक्षा, रोजगार, पलायन का समाधान, महिलाओं को सस्ता ऋण और बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन भी दिया जाएगा।

इसके बाद वंदना कुमारी ने स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी सुना व उसके समाधान के लिए समुचित काम करने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर रंजीत यादव, मंतोष कुमार, रीता देवी, आर्यन राज, सुनैना देवी, किरण देवी, दया पासवान, सुशीला देवी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM