Patna News: नमो-नीतीश ने बिहार का विकास किया, राजद-कांग्रेस ने विनाश-राजीव रंजन

खबरे |

खबरे |

Patna News: नमो-नीतीश ने बिहार का विकास किया, राजद-कांग्रेस ने विनाश-राजीव रंजन
Published : May 22, 2024, 5:36 pm IST
Updated : May 22, 2024, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Namo-Nitish developed Bihar, RJD-Congress destroyed said Rajeev Ranjan news
Namo-Nitish developed Bihar, RJD-Congress destroyed said Rajeev Ranjan news

राजद-कांग्रेस की केंद्र सरकार के समय 2004-14 तक बिहार को 2 लाख 4 हजार करोड़ की राशि दी गयी

Patna News In Hindi: पटना, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज कहा है कि पांच चरणों के चुनाव में जनता के एनडीए के पक्ष में दिखे उत्साह ने विपक्ष के मनोबल को चकनाचूर कर दिया है। वह समझ गये हैं कि उनकी झूठ फरेब की राजनीति का लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जनता जानती है कि नमो-नीतीश का मतलब जहां विकास है वहीं राजद-कांग्रेस का मतलब विनाश है।

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस की केंद्र सरकार के समय 2004-14 तक बिहार को 2 लाख 4 हजार करोड़ की राशि दी गयी, जिसमें से अधिकांश इनके घोटालों और कमिशनखोरी की भेंट चढ़ गये। वहीं नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद बिहार को 7 लाख करोड़ से अधिक यानी यूपीए काल से 3 गुणा ज्यादा की राशि प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने 2015 में बिहार की आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए 1.25 लाख करोड़ का विशेष पैकेज भी दिया गया। 9500 करोड़ की लागत से बरौनी में एचयूआरएल का उर्वरक संयत्र की स्थापना की गयी।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह नीतीश कुमार ने प्रदेश से राजद-कांग्रेस के जंगलराज का खात्मा कर विकास की नयी धारा की शुरुआत की। यही वजह है कि 2004-05 की तुलना में राज्य का बजट दस गुणा अधिक हो चुका है। नीतीश की नीतियों से ही आज बिहार की 10।64 की विकास दर से देश का तीसरा सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बना हुआ है। यह देश की विकास दर से भी तेज है। राजद-कांग्रेस के कुशासन में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 14 हजार रु सालाना थी, वह नीतीश कुमार के सुशासन में बढ़कर 54 हजार से अधिक हो चुकी है। यदि राजद-कांग्रेस का जंगलराज नहीं होता तो यह 95 हजार से अधिक रहता।

राजद-कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल की आड़ में परिवार की कंपनियां बने राजद-कांग्रेस की निगाह में ऐसे विकास का कोई महत्व नहीं। उनके निगाह में उनके प्रमुख परिवारों की संपत्तियां बढ़ाना ही विकास है। उनके लिए भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है। अपराधिक वातावरण ही शांति है और रंगदारी, अपहरण ही उद्योग हैं। इनका बस चले तो बिहार के सभी विकास कार्यों पर ताला लगा कर उसे फिर से लालटेन युग में पहुंचा दें। लेकिन जनता इनका खेल समझती है और इनका मंसूबा कभी कामयाब नहीं होने देगी।

(For more news apart from Namo-Nitish developed Bihar News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM