महागठबंधन की रैली में भागलपुर से 25 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे : अरुण यादव

खबरे |

खबरे |

महागठबंधन की रैली में भागलपुर से 25 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे : अरुण यादव
Published : Feb 23, 2023, 4:57 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Arun Yadav
Arun Yadav

यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का काम किया है।

भागलपुर :  युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन द्वारा 25 फरवरी 2023 को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में प्रस्तावित महारैली की सफलता को लेकर तैयारी जोरों पर है। यादव ने कहा कि भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिला से 25 हजार से अधिक लोग महारैली में भाग लेंगे। महारैली में भाग लेने के लिए छात्र, नौजवान और किसानों में भारी उत्साह है। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की महारैली देश को नई दिशा देगा। केंद्र की भाजपा सरकार ने किस प्रकार से लोगों को गुमराह कर ठगने का काम किया है। रैली में महागठबंधन के नेताओं द्वारा भाजपा के सभी काले कारनामे को उजागर किया जायेगा।

यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का काम किया है। केंद्र की मोदी  सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करनी बात कहीं थी लेकिन 2022 समाप्ति के बाद भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। 

यादव ने कहा कि युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी मुहैया करने का वादा किया था लेकिन किए गए वादे पूरे नहीं हुए। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण  महंगाई और  बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हर वर्ग के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM