Bihar Politics News: प्रभाकर मिश्र का RJD पर तंज, कहा- 'अपराधियों के साथ राजद का पुराना रिश्ता'

खबरे |

खबरे |

Bihar Politics News: प्रभाकर मिश्र का RJD पर तंज, कहा- 'अपराधियों के साथ राजद का पुराना रिश्ता'
Published : Feb 23, 2024, 6:37 pm IST
Updated : Feb 23, 2024, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
 Prabhakar Mishra took a jibe at RJD, said- 'RJD's old relationship with criminals'
Prabhakar Mishra took a jibe at RJD, said- 'RJD's old relationship with criminals'

 मिश्र ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव भी अपने पिता के नक्शे कदम पर हैं।

Bihar Politics News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि नेचर और सिंगनेचर कभी नहीं बदलता। भ्रष्टाचार राजद का नेचर है और अपराध उसका सिंगनेचर। अपराधियों के साथ राजद का पुराना रिश्ता रहा है। यही वजह है कि राजद जब भी सत्ता में आता है, प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है और आपराधिक घटनाओं में तेजी आ जाती है। यह कोई कही-सुनी बात नहीं है। बल्कि सोलह आना सच है। 

 मिश्र ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव भी अपने पिता के नक्शे कदम पर हैं। कभी लालू की सभा में शहाबुद्दीन जैसा अपराधी उनके मंच पर होता था और आज तेजस्वी की सीवान की सभा में शार्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी की मौजूदगी वाली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वास्तव में तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का मूल उद्देश्य घूम-घूमकर बिहार में अपराधियों को जागृत कर उसका हौसला बढ़ाना है। अपराध में तेजी लाना है।बिहार की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में राजद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 

मिश्र ने कहा कि अब बिहार में एनडीए की सरकार है और प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पटरी पर लौट चुका है, तब तेजस्वी और राजद के नेताओं का कलेजा फट रहा है। ये लोग किसी तरह राज्य की शांति व्यवस्था भंग करना चाहते हैं। तेजस्वी की यात्रा का मकसद भी यहीं हैं। लेकिन , तेजस्वी को यह भी याद रखना पड़ेगा कि वे अपने पिता के नक्शे कदम पर चलेंगे, तो एक न एक दिन पिता की तरह उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ेगी।

(For more news apart from  Prabhakar Mishra took a jibe at RJD, said- 'RJD's old relationship with criminals' news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM