अमर शहीद रामफल मंडल जी का बलिदान आने वाली पीढियां को सदियों तक प्रेरती करेगा: उमेश सिंह कुशवाहा

खबरे |

खबरे |

अमर शहीद रामफल मंडल जी का बलिदान आने वाली पीढियां को सदियों तक प्रेरती करेगा: उमेश सिंह कुशवाहा
Published : Aug 23, 2023, 5:28 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद रामफल मंडल जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

पटना: वीरचंद्र पटेल स्थित जनता दल (यूव) मुख्यालय में अमर शहीद रामफल मंडल जी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद  राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘‘ललन’’, प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा,  माननीय सांसद   चंदेश्वर चंद्रवंशी, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, लघु एवं जल संसाधन मंत्री  जयंत राज, माननीय विधान पार्षद   संजय कुमार सिंह ‘‘गांधीजी’’ माननीय विधान पार्षद   संजय कुमार सिंह, विधानसभा के पूर्व उपसभापति  सलीम परवेज, मुख्यालय प्रभारी   अरुण कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी  चंदन कुमार सिंह,  वासुदेव कुशवाहा,  रणविजय कुमार,  शैलेन्द्र मंडल, श्रीमती मालती सिंह,  ओमप्रकाश सेतु सिंह प्रदेश सचिव सुश्री विनिता स्टेफी एवं  राम कुमार राम, प्रदेश प्रवक्ता  अभिषेक झा एवं  अंजुम आरा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अमरदीप, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  धर्मेंद्र चंद्रवंशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ एलबी सिंह, उद्योग एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  धनजी प्रसाद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  नीतीश पटेल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  आनंद मोहन,  नंदकिशोर कुशवाहा, रामचरित्र प्रसाद सिंह,  विजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, उपस्थित थे।

पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद रामफल मंडल जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल जी बंगाल विभाजन के बाद अखंड बिहार के पहले शहीद थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ाया था। महज 19 वर्ष की आयु में उन्होंने हंसते-हंसते अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए फांसी के फंदे को गले लगा लिया। रामफल मंडल जी बहुत छोटी उम्र में ही देश की स्थिति को लेकर संवेदनशील थे, गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वाधीनता संग्राम में इस महान योद्धा के योगदान और बलिदान को आने वाली पीढ़ियां सदियों तक याद रखेंगी.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM