कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों को देश के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया: लोजपा रामविलास

खबरे |

खबरे |

कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों को देश के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया: लोजपा रामविलास
Published : Jan 24, 2024, 4:31 pm IST
Updated : Jan 24, 2024, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Karpoori Thakur tried to connect backward and extremely backward people with the mainstream of the country: LJP Ram Vilas
Karpoori Thakur tried to connect backward and extremely backward people with the mainstream of the country: LJP Ram Vilas

देश और राज्य के 36%अतिपिछड़ों के लिए कार्य- योजना तैयार किया है,ताकि अतिपिछड़ों का सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक विकास हो सके।

पटना: जिन मजलूमों,गरीबों और अतिपिछड़ों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जीवन प्रयंत संघर्ष किया,आज उसकी लड़ाई लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लड़ रहें है। यह बात आज लोजपा-(रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह में बोलते हुए,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, पार्टी राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा,पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधी देकर देश के समक्ष मिशाल कायम किया है। लोजपा-(रा) के चिर प्रतिक्षित मांग थी,की जननायक को भारत रत्न दिया जाए। आज देश के प्रधानमंत्री ने इसे पूरा कर दिया। हमारी पार्टी और हमारे नेता चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का आभार व्यक्त करते है।

आगे इन नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जीवन भर पिछड़ों,अतिपिछड़ों को देश के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। आज उनके ही संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए  चिराग पासवान कटिबद्ध है। देश और राज्य के 36%अतिपिछड़ों के लिए कार्य- योजना तैयार किया है,ताकि अतिपिछड़ों का सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक विकास हो सके।

आगे इन नेताओं ने कहा की जो लोग कर्पूरी ठाकुर के जीवन काल में इन्हें प्रताड़ित करने का काम किया जो करते थे,पूरे बिहार का नाई समाज इकट्ठा हो जायेगा तब भी एक विधानसभा का सीट नही जीतेगा वह हमारा नेता कैसे रहेगा। वही लोग आज वोट की राजनीति के लिए कर्पूरी ठाकुर का जनशताब्दी मना रहें है। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया और संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ने किया। पार्टी के संस्थापक डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमूर्ति दलितों, पीड़ितों एवं शोषितों के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेता स्व. रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की गई।

कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृणाल पासवान, युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा,अशरफ अंसारी,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर शर्मा,पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव विनय कुमार गुडडू,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष सियाराम कुमार,पार्टी के पटना महानगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा,शिवम कुमार,गुड़िया देवी,अमरदीप जयसवाल, रमेश मुसहर,गजेन्द्र मांझी,सुदीप्त कुमार,रामप्रवेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान  ने दिया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM