कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकालना भारत के जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ : संजय जायसवाल

खबरे |

खबरे |

कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकालना भारत के जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ : संजय जायसवाल
Published : Mar 24, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Taking out a march against the court's decision is against the tradition of India's democracy: Sanjay Jaiswal
Taking out a march against the court's decision is against the tradition of India's democracy: Sanjay Jaiswal

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के  खिलाफ मार्च निकालना भारत के जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ है।

पटना: बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 27 मार्च (सोमवार) को पटना आएंगे और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसी दिन प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए  जायसवाल ने कहा कि चौधरी 10 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा और वहां से जुलूस की शक्ल में उन्हें प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा। उसके बाद यहां उनका अभिनंदन किया जाएगा।

जायसवाल ने केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उन्हें हर समय उनका साथ मिला है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में जब जदयू के मंत्रियों के साथ इत्तेफाक नहीं रखता था और बिहार के विकास के मामले में समझौता नहीं करता था तब भी केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ मिलता रहा।   उन्होंने मीडिया को भी अध्यक्ष काल में मिले समर्थन  के लिए आभार जताया। 

भाजपा नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा की यही खूबसूरती है कि जो भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसे पूर्व अध्यक्षों की शक्ति और सामर्थ्य मिलता रहता है। सम्राट चौधरी जी के साथ भी ऐसा ही होगा। उन्होंने नए अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि बिहार में बिजली की कीमतों में वृद्धि और लोगों के रोजगार को लेकर जो भी चुनौती है उसके लिए नए अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा उसमे शामिल होंगे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा मार्च निकाले जाने और प्रदर्शन किए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राहुल के लिए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अगर फैसले पर संतुष्ट नहीं है तो उसके विरोध में ऊपरी अदालत में जाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के  खिलाफ मार्च निकालना भारत के जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए की सरकार में सीबीआई ने तब के गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई आरोप लगाए थे और उन्हीं के कार्यकाल में उन्हें बरी भी किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट और राजेश कुमार झा उपस्थित रहे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM