परीक्षा में सफलता के लिए पठन सामग्री का सटीक चयन जरूरी : प्रो. आरबी सिंह

खबरे |

खबरे |

परीक्षा में सफलता के लिए पठन सामग्री का सटीक चयन जरूरी : प्रो. आरबी सिंह
Published : Apr 24, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Apr 24, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Correct selection of reading material is necessary for success in the examination: Prof. RB Singh
Correct selection of reading material is necessary for success in the examination: Prof. RB Singh

कॉलेज में  टॉप करने वाले बच्चे ही आईएएस बनते, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है।

पटना : सिविल सेवा की परीक्षाओं में सफलता के लिए कठिन मेहनत के साथ ही गुणवत्तापूर्ण क़िताबों का चयन बेहद जरूरी है। आज के दौर में इंटरनेट पर पठन सामग्रियों की भरमार है। कई बच्चे इसमें उलझ कर रहे जाते हैं। ऐसे में , प्रतिभागियों को पठन सामग्री का चयन उसी प्रकार करना चाहिये, जैसे आप मार्केट में कोई सामग्री खरीदते समय करते हैं। ये बातें पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं भूगोल विषय के विद्वान प्रो.आर.बी. सिंह ने रविवार को  'सिविल सेवा की तैयारी में 'गुणवत्तापूर्ण किताबों का चयन' विषय पर आयोजित सेमिनार में कही। अभियान-40 (आईएएस) के बोरिंग रोड शाखा में आयोजित इस सेमिनार में आईपीएस अघिकारी व बिहार के एडीजी पारसनाथ, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व गन्ना आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, पीएमसीएच में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सिन्हा, ब्रिगेडियर ए.के. सिंह, बीपीएससी के पूर्व सदस्य प्रो. डीएनए शर्मा समेत बड़ी संख्या में विशषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व अपर आयुक्त, जीएसटी डॉ. एन. के. सिंह की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सिविल सेवा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए बेहद ही लाभदायक होगा।

 इस मौके पर वरिष्ठ आईएएस पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि ये जरूरी नहीं कि सिविल सेवा में सफलता प्राप्त करने के लिए वह अपने कॉलेज का टॉपर ही हो। यदि ऐसा होता तो सभी कॉलेज में  टॉप करने वाले बच्चे ही आईएएस बनते, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। एक अध्ययन में देखा गया है कि बहुत सारे बच्चे जो शुरू के दिनों में पढ़ाई में अव्वल थे, वे कुछ खास उपलब्धि नहीं प्राप्त कर सके। वहीं उनके साथ पढ़नेवाले कमजोर बच्चे बहुत आगे निकल गए। ऐसे में, अभी तक की असफलता से आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आप सही दिशा में लगातार और कठिन परिश्रम करें। सफलता आपकी कदम चूमेगी. आईपीएस अधिकारी व बिहार के एडीजी पारसनाथ ने प्रतिभागियों को सफलता के लिये कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। 
             

संस्थान के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलास कुमार ने बताया कि गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन मानवाधिकार के लिए सतत् संघर्षरत रहा है तथा इसके द्वारा पटना , लखनऊ तथा दिल्ली में अभियान 40 ( आईएएस ) नाम से कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी कराई जाती है ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM