Bihar News: जब मुख्यमंत्री की बात उनके मुख्य सचिव नहीं सुनते, तो अधिकारी क्या सुनेंगे: राजेश राठौड़

खबरे |

खबरे |

Bihar News: जब मुख्यमंत्री की बात उनके मुख्य सचिव नहीं सुनते, तो अधिकारी क्या सुनेंगे: राजेश राठौड़
Published : Apr 24, 2024, 9:26 am IST
Updated : Apr 24, 2024, 9:26 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar News When the Chief Secretary does not listen to the Chief Minister, then what  officers listen to Rajesh Rathod
Bihar News When the Chief Secretary does not listen to the Chief Minister, then what officers listen to Rajesh Rathod

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का पूर्ण रूप से अनुपालन हो।यह मुख्य सचिव सुनिश्चित करते हैं।

Bihar News: बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने प्रदेश के मुख्य सचिव के फरमान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री के निर्देश को वरीय अधिकारी नहीं मानते,वहां भला मुख्य सचिव के निर्देश का क्या हस्र होगा? उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्य सचिव ने फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव तथा विभागीय सचिव सुबह 9:30 बजे तक कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को स्मरण होना चाहिए कि करीब एक दशक पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश जारी किया था कि राज्य के तमाम प्रमंडलीय आयुक्त,जिलाधिकारी सप्ताह में एक रात अपने क्षेत्र के किसी गांव में गुजारेंगे। 

उस वक्त वर्तमान मुख्य सचिव भी किसी न किसी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त रहे होंगे।क्या वे बता सकते हैं कि किस सप्ताह किस गांव में उन्होंने रात गुजारी? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रदेश के वरिष्ठ नौकरशाहों ने कभी भी उसका पालन नहीं किया।जब राज्य के नौकरशाह प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं करेंगे। तो भला वे कैसे यह सोच सकते हैं की मुख्य सचिव के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी सहित तमाम विभागीय सचिव अनुपालन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का पूर्ण रूप से अनुपालन हो।यह मुख्य सचिव सुनिश्चित करते हैं। क्या मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देश के स्पष्ट अनुपालन के लिए समीक्षा बैठक की थी।उन्होंने कहा कि जब मुख्य सचिव ही मुख्यमंत्री के निर्देश को पालन नहीं करते हैं।तो भला उनके फरमान का पालन अन्य आईएएस अधिकारी कैसे करेंगे?

(For more news apart from Bihar News When the Chief Secretary does not listen to the Chief Minister, then what  officers listen to Rajesh Rathod, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM