श्रमिकों के सार्वभौमिक विकास हेतु सभी स्तर पर कार्य के लिए तत्पर है श्रम संसाधन विभाग: सुरेन्द्र राम

खबरे |

खबरे |

श्रमिकों के सार्वभौमिक विकास हेतु सभी स्तर पर कार्य के लिए तत्पर है श्रम संसाधन विभाग: सुरेन्द्र राम
Published : Aug 24, 2023, 6:05 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 6:05 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मंत्री ने उनके दैनिक आय, उनकी संघर्ष और समस्याओं को भी सुना।

सारण : श्रम संसाधन विभाग, बिहार के माननीय मंत्री  सुरेन्द्र राम ने अपने विधानसभा क्षेत्र गड़खा के अंतर्गत मूसेपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में श्रम विभाग, श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के तहत श्रमिकों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। इस मौके पर माननीय मंत्री ने श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड का वितरण किया। साथ ही वहां मौजूद श्रमिकों से उनके हितार्थ बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ और पंजीकरण संबंधित जानकारी प्राप्त की और श्रमिकों का निबंधन भी करवाया। इसके उपरांत उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं के लाभ हेतु पंजीकरण कराने का आग्रह किया।

मंत्री ने उनके दैनिक आय, उनकी संघर्ष और समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्हें सम्मानजनक जीवीकोपार्जन हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बिहार सरकार अपने श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। 

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए विभाग के बोर्ड के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत ‘मृत्यु लाभ’, ‘दाह संस्कार’, ‘मातृत्व लाभ’, ‘निर्माण श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता’, ‘विवाह के लिए वित्तीय सहायता’, ‘वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना’, ‘दुर्घटना अनुदान’, ‘पारिवारिक पेंशन’, ‘विकलांगता पेंशन’, ‘नकद पुरस्कार’, ‘पितृत्व लाभ’ आदि दिया जा रहा है। मैं सभी श्रमिक बंधुओं से आग्रह करूँगा कि आप सभी बोर्ड और ई – श्रम पोर्टल पर अपना निबंधन करायें और सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ लें। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि विभाग आपके हितार्थ सभी स्तरों पर कार्य कार रही है, जिसमें आपकी प्रमुख भागीदारी भी नितांत आवश्यक है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM