Bihar News: लखीसराय गोलीकांड के पीड़ितों से पीएमसीएच जाकर मिले जाप (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव

खबरे |

खबरे |

Bihar News: लखीसराय गोलीकांड के पीड़ितों से पीएमसीएच जाकर मिले जाप (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव
Published : Nov 24, 2023, 6:26 pm IST
Updated : Nov 24, 2023, 6:26 pm IST
SHARE ARTICLE
JAP(LO) President Pappu Yadav visited PMCH and met the victims of Lakhisarai firing.
JAP(LO) President Pappu Yadav visited PMCH and met the victims of Lakhisarai firing.

गोलीकांड के  पीड़ित लवली झा, प्रीति झा और शशिभूषण झा कोबेहतर इलाज के लिए उन्होंने 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी।

पटना, (राकेश कुमार ):  जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को आज लखीसराय गोलीकांड में घायल लोगों से  पीएमसीएच जाकर मुलाकात की। वहां उन्होंने घायलों से उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गोलीकांड के  पीड़ित लवली झा, प्रीति झा और शशिभूषण झा कोबेहतर इलाज के लिए उन्होंने 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगे भी जन अधिकार पार्टी इनके इलाज में हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। लखीसराय ट्रिपल मर्डर के पीड़ित लोगों से मिलने के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस नरसंहार की जांच डीआईजी स्तर से एस आई टी बनाकर होनी चाहिए।पप्पू यादव ने कहा कि मेरा सवाल है कि अगर लड़का साइको था, तो खुद को क्यों नहीं गोली मारा। यदि लड़की के लिए पागल था तो दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे को कैसे चिह्नित किया। उन्होंने कहा कि अगर वह प्यार में पागल था तो वह लड़की को और खुद को गोल मार लेता या फिर सिर्फ खुद को ही गोली मार लेता। लेकिन ऐसा तो कुछ नहीं हुआ। इसलिए घटना में कहीं न कहीं कन्फ्यूजन हैं। इसलिए सिर्फ एक डायरी के आधार पर घटना को इंड नहीं किया जा सकता है। इसकी एफएसएल जांच होनी चाहिए। मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए। मौके पर जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू मौजूद थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM