BJP के वर्किंग नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा

खबरे |

खबरे |

BJP के वर्किंग नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा
Published : Dec 24, 2025, 7:10 pm IST
Updated : Dec 24, 2025, 7:25 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP's working national president Nitin Naveen offered prayers at Takht Patna Sahib
BJP's working national president Nitin Naveen offered prayers at Takht Patna Sahib

नितिन नवीन ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धाभाव के साथ अरदास की।

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और मत्था टेकर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तख्त साहिब के ग्रंथियों और प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया और गुरु परंपरा के अनुसार उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।

mmmm

नितिन नवीन ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धाभाव के साथ अरदास की। उन्होंने कहा कि पटना साहिब केवल सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। यह पावन स्थल सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली है, जहां आने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

rgvdfrgb

दर्शन के दौरान नितिन नवीन ने तख्त साहिब परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर तख्त साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने शांति और अनुशासन के साथ दर्शन किए।

fhrtt

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक रत्नेश कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(For more news apart from BJP's working national president Nitin Naveen offered prayers at Takht Patna Sahib news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM