स्वामी जी के सपनों को साकार कर रही है केन्द्र सरकार: तारकिशोर प्रसाद

खबरे |

खबरे |

स्वामी जी के सपनों को साकार कर रही है केन्द्र सरकार: तारकिशोर प्रसाद
Published : Feb 25, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Feb 25, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Central Government is making Swamiji's dreams come true: Tarkishore Prasad
Central Government is making Swamiji's dreams come true: Tarkishore Prasad

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले कृषि क्षेत्र का बजट मात्र 25.000 करोड़ रुपये का हुआ करता था।

पटना : पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने  स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती के मौके पर आयोजित किसान समागम पर कहा है कि गांव, गरीब और किसानों की चिन्ता कर केन्द्र सरकार स्वामी सहजानंद सरस्वती के सपनों को साकार कर रही है। केन्द्र सरकार की 2023-24 का आम बजट पिछले 8-9 वर्षो की तरह ही कृषि क्षेत्र, किसानों, गांव और गरीबों पर केन्द्रित है। इस बार कृषि बजट में पांच गुना वृद्धि कर इसके आकार को 1.25 लाख करोड़ कर दिया गया है। किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी भी यही चाहते थे कि सरकार की प्राथमिकता में किसान हो, आज नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही है। बिहार की महागठबंधन की सरकार किसान, गरीब विरोधी है।
 
उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले कृषि क्षेत्र का बजट मात्र 25.000 करोड़ रुपये का हुआ करता था। विगत नौ साल में देश के कृषि बजट में पांच गुना वृद्धि हुई है। दलहन, तिलहन और खाद्य तेलों पर आयात निर्भरता को कम करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनसे बिहार के टाल क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लाभ को दोगुना करने के लिए अनेक किसान हितकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
 
 प्रसाद ने कहा की पीएम किसान सम्मान निधि की 15.964 करोड़ रुपये की 13 वीं किस्त इसी 27 फरवरी को जारी होगी, जिससे बिहार के 82 लाख किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंचेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 10 लाख और किसानों को जोड़ा जाएगा। बिहार के किसानों को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगले 3 वर्षों में पंचायत स्तर पर 2 लाख सहकारी समितियों के गठन से बिहार में सहकारिता आंदोलन मजबूत होगा जिसका सर्वाधिक लाभ यहां के किसानों को मिलेगा। बिहार के 8.71 करोड़ गरीब परिवारों को विगत 3 साल से लगातार मुफ्त आनाज मिल रहा है। पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ को एक साल के लिए और विस्तारित कर दिया है। अब तक इस योजना पर 5.91 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM