Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

खबरे |

खबरे |

Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
Published : Feb 25, 2024, 4:12 pm IST
Updated : Feb 25, 2024, 4:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Weather: Weather will change again in Bihar, temperature will drop due to cold winds
Bihar Weather: Weather will change again in Bihar, temperature will drop due to cold winds

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं।

Bihar Weather: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अभी तक आसमान साफ ​​नहीं हुआ है। शनिवार को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ हिस्सों में रात तक बारिश जैसे हालात बने रहे। उत्तर प्रदेश के कई हिस्से बादलों से घिरे रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामान्य से अधिक ठंडी हवाओं ने एक बार फिर पारा नीचे गिरा दिया है। निकट भविष्य में उत्तरी भारत में एक बार फिर से हल्की बारिश की संभावना है।

बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर लगातार मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई। जिसके बाद उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं।

गौर हो की बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं इस दौरान कई जगहों पर शीतलहर के चलते लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ रहा हैं।

ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में एक बार फिर बिहार के कई क्षेत्रों में मौसम के बदलने के साथ, बारिश और चमक की चेतावनी जारी की गई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई जगहों पर फिर बारिश होगी। वहीं अभी कुछ और दिन लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

 (For more news apart from Bihar Weather: Weather will change again in Bihar, temperature will drop due to cold winds News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Bihar Sharif

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM