वीर कुंवर सिंह की वीरता बच्चों के पाठ्यक्रम में हो शामिल: नितेश

खबरे |

खबरे |

वीर कुंवर सिंह की वीरता बच्चों के पाठ्यक्रम में हो शामिल: नितेश
Published : Apr 25, 2023, 5:20 pm IST
Updated : Apr 25, 2023, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नितेश सिंह कछवाहा ने कुंवर सिंह की वीरता बताई.

पटना: अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह कछवाहा ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उनको याद किया। कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के सबसे वीर योद्धा थें। उन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ अपनी बहादुरी का परिचय दिया। बिहार को और देश को इनके ऊपर गर्व है। कुंवर सिंह आरा के जगदीशपुर के थे। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में वीरता की मिसाल कायम की। अपनी शौर्य व वीरता से राज्य और देश में अंग्रेजी हुकूमत को घुटने पर टिका दिया। उन्होंने अपने हाथ को काट कर गंगा में प्रवाहित किया था। ऐसे वीर योद्धा की जयंती पर बिहार में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह कछवाहा ने शिरकत किया और बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता की कहानी लोगों को बताई और जानकारी दी। इस क्रम में बाबू वीर कुंवर सिंह की पटना स्थित प्रतिमा जो वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में है।  

वहां माल्यार्पण भी किया और उन्होंने यह भी कहा कि उनके नाम पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित हो और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित हो।  विजयोत्सव के ऊपर और इनकी वीरता को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करके पढ़ाया जाए और उनका किला को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। देश और दुनिया से आए हुए लोगों को उनकी वीरता की जानकारी हो। अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के पदाधिकारी भी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM