CBI भाजपा सरकार के निर्देश पर लालू को परेशान कर रही: नीतीश कुमार

खबरे |

खबरे |

CBI भाजपा सरकार के निर्देश पर लालू को परेशान कर रही: नीतीश कुमार
Published : Aug 25, 2023, 3:30 pm IST
Updated : Aug 25, 2023, 3:30 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar (FILE PHOTO)
CM Nitish Kumar (FILE PHOTO)

न्यायालय सीबीआई द्वारा दायर याचिकाओं पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद को ‘‘परेशान’’ कर रहा है।मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। संवाददाताओं ने चारा घोटाले से जुड़े मामलों में राजद अध्यक्ष की जमानत रद्द करने का अनुरोध करने के लिए सीबीआई द्वारा उच्चतम न्यायालय का रुख किए जाने पर कुमार की राय पूछी थी।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ने कहा, ‘‘सीबीआई उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के निर्देश पर परेशान कर रही है। यह सच्चाई है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।’’ सीबीआई ने कथित चारा घोटाले से जुड़े मामलों में राजद प्रमुख की जमानत रद्द करने का अनुरोध करते हुए हाल में उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। न्यायालय सीबीआई द्वारा दायर याचिकाओं पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा।

राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार और राजभवन के बीच कथित मतभेद पर कुमार ने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी नहीं है... हम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM