अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी समारोह संपन्न

खबरे |

खबरे |

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी समारोह संपन्न
Published : Sep 25, 2023, 3:11 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 3:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कार्यक्रम में महासभा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष श्‍याम सिंह यादव भी मौजूद थे।

पटना : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी समारोह इस्कॉन मंदिर के भूतल सभागार के बुध मार्ग पटना में हुई , जिसका उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  श्याम सिंह यादव सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा की यादव महासभा का उद्गम स्थल बिहार है। जो वर्ष 1924 में बिहार में प्रथम अधिवेशन पूर्णिया में हुई थी जहां पूरे देश भर के  तीन दिन अपने विकास के लिए चिंतन मंथन किए थे राष्ट्रीय अधिवेशन में।महासभा की सक्रियता, प्रतिबद्धता और संकल्‍प से बदला रहा है समाज अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्‍दी समारोह आयोजित रविवार को पटना स्थित इस्‍कान मंदिर के विशाल सभागार में जबरदस्‍त भीड़ थी। देश भर के यादव प्रतिनिधियों का समागम था। आयोजन था अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्‍दी समारोह। इसमें महासभा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ समेत कई राज्‍यों के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में महासभा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष श्‍याम सिंह यादव भी मौजूद थे।

अखिल भारतीय यादव महासभा का स्‍थापना 99 साल पहले 1924 में पूर्णिया में हुई थी और इसकी पहली सभा भी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हुई थी। शताब्‍दी समारोह के तहत अखिल भारतीय यादव महासभा एक वर्ष तक देश भर में कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत पूर्णिया से हुई थी। इसके बाद देश भर में अनेक कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार का आयोजन एक पड़ाव था और 2024 में विशाल सभा आयोजित किया जाना भी प्रस्‍तावित है।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  सच्चिदानंद सिंह यादव ने की।

जवाहर यादव निराला मीडिया प्रभारी का महासचिव ने कहा यादव महासभा के मांग पर 1931 में अंग्रेजों की सरकार ने जातिगत जनगणना किया देश आजाद होने के बाद भारत की सरकार जातिगत जनगणना नहीं करना पिछड़े समाज के साथ छलावा , इसके लिए  महासभा पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।  विचार रखने वालों में सर्वश्री ब्रिगेडियर प्रदीप यदु संयोजक अहीर रेजिमेंट जगराम सिंह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पीतांबर दास यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मनोज सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव  बिहार प्रभारी  श्याम लाल यादव राष्ट्रीय न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद पटना उच्च न्यायालय कार्यकारिणी सदस्य सीपी यादव उपाध्यक्ष यादव महासभा देव मुनि सिंह यादव सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग बिहार, संजय यादव मथुरा रमेश यादव  किरण यादव, प्रदीप बेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ  बृजेश यादव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश बनवारी यादव नागपुर कार्यकारिणी सदस्य डीआर यादव राष्ट्रीय सचिव यादव महासभा डॉक्टर गोरेलाल यादव आईएस rtd  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी यादव एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार यादवेंदु पूर्व विधायक कार्यकारी अध्यक्ष बिहार पूर्व मंत्री दद्दन पहलवान, जवाहर यादव निराला ,महासचिव सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर कुमार उदय प्रताप  रूबी कुमारी यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इत्यादि हजारों लोग यादव  बुद्धिजीवी लोग महिला, युवा मौजूद रहे। सभी प्रसाद ग्रहण किया ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM

"सज्जन कुमार फांसी की सजा के हकदार हैं" 1984 Sikh Genocide Victim families seek death penalty fr Sajjan Kumar

15 Feb 2025 6:04 PM

"अगर हम एकता नहीं चाहते तो हम बैठकों में भाग क्यों लेते" - Abhimanyu Kohar | Farmers Protest

13 Feb 2025 5:18 PM