चिरप्रतिक्षित मांग पूरा होने पर कॉफ़ेड ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

खबरे |

खबरे |

चिरप्रतिक्षित मांग पूरा होने पर कॉफ़ेड ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Published : Jun 27, 2023, 7:00 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Nitish Kumar
Chief Minister Nitish Kumar

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण होने से एक छतरी के नीचे बिहार में मछली पालन का विकास हो सकेगा।

पटना:  बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ ( कॉफ़ेड ) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कैबिनेट द्वारा मत्स्य विकास भवन के निर्माण योजना को स्वीकृत किए जाने पर धन्यवाद दिया है।कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक  ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि यह कॉफ्फेड की यह चिरप्रतीक्षित मांग थी जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है ।

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण होने से एक छतरी के नीचे बिहार में मछली पालन का विकास हो सकेगा। पुराना भवन जर्जर होने से मत्स्य उत्पादन और विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। बिहार में संसाधन होने के बावजूद मत्स्य विकास के क्षेत्र में काम धीमा हो रहा है। इस क्षेत्र पर ध्यान दिया जाय तो लाखों रोजगार सृजन हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में मत्स्य म्यूजियम बनने से युवा पीढी का ध्यान इस ओर आकृष्ट होगा। लोग शौक से मछली उत्पादन के पेशे में आ सकेंगे। बिहार में मछली उत्पादन के लिए असीम संभावनाएं हैं.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM