महान सम्राट अशोक का शासनकाल स्वर्णिम काल : नागमणि कुशवाहा

खबरे |

खबरे |

महान सम्राट अशोक का शासनकाल स्वर्णिम काल : नागमणि कुशवाहा
Published : Mar 28, 2023, 7:00 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
The Golden Age of Emperor Ashoka's Reign: Nagmani Kushwaha
The Golden Age of Emperor Ashoka's Reign: Nagmani Kushwaha

प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने जन्मोत्सव के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों का आने का आह्वान किए।

पटना , (राकेश कुमार): आपको बता दें कि मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा महान सम्राट अशोक जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा सह जन्माष्टमी समारोह - 2023 को लेकर होटल क्रिष्टल, पटना में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नागमणि कुशवाहा ने प्रेस वार्ता की।

नागमणि कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महान सम्राट अशोक का शासनकाल बिहार ही नहीं देश के लिए स्वर्णिम काल था। जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य फिर से अखण्ड भारत का निर्माण एवं विश्व के आम नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

वहीं नागमणि कुशवाहा ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा कार्यक्रम दिनांक - 29 मार्च, दिन बुधवार, स्थान- कुम्हरार पार्क (अशोक किला स्थान) से शुरु होगी, जिसमें रथ यात्रा में बैंड, बाजा, घोड़ा सम्राट अशोक रथ एवं गाड़ियों का काफिला समेत हाथ में झंडा लिये कुम्हरार पार्क (अशोक किला स्थान) से राजेन्द्र नगर, चिरैयाटांड पुल, एक्जीविशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल मार्ग, चाणक्या होटल, सतमूर्ति होते हुए जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, 10 सरदार पटेल मार्ग, पटना में दोपहर 1:00 बजे पहुँचकर सभा में तब्दील होगी। जिसमें पूरे देश से आये हजारों-हजार की संख्या में लोग शामिल होकर ऐतिहासिक बनायेंगे। वहीं कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई माननीय नेतागण, समाजसेवी एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही दूर से आने वाले लोगों को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने जन्मोत्सव के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों का आने का आह्वान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीनाथ सिंह बौद्ध, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ० मुकेश कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश शेखर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर कुशवाहा समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM