Patna News: मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण
Published : May 28, 2025, 6:43 pm IST
Updated : May 28, 2025, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
CM nitish inspected under construction 6 lane Sherpur-Dighwara Ganga Bridge news in hindi
CM nitish inspected under construction 6 lane Sherpur-Dighwara Ganga Bridge news in hindi

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें

Patna News In Hindi: पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एन०एच०ए०आई०), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा।

पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जे०पी० गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा।

इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

(For more news apart from CM nitish inspected under construction 6 lane Sherpur-Dighwara Ganga Bridge News in Hindi Today, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM