पतिलार में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में एपी पाठक ने लिया भाग

खबरे |

खबरे |

पतिलार में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में एपी पाठक ने लिया भाग
Published : Sep 28, 2023, 5:52 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

संगठन के और मजबूती हेतु अपनी मदद देने का आश्वासन भी दिया।

Patna: पतिलार में भाजपा के चौतरवा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिलन जुलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें आगामी चुनाव और रणनीतियों पर चर्चा हुई।  उक्त संगठनात्मक कार्यक्रम में भाजपा नेता एपी पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक और पुर्व एडीजी भारत सरकार, एपी पाठक ने भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के उपस्थित कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय जी से गर्मजोशी से मुलाकात किया और संगठन के और मजबूती हेतु अपनी मदद देने का आश्वासन भी दिया।

उक्त कार्यक्रम में ग्रामिणों की बिजली समस्या संबंधी मुद्दा उठा जिसे एपी पाठक जी ने तुरंत जिम्मेदार अधिकारीयों से बात कर समस्या समाधान हेतु प्रयास किया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और एपी पाठक ने देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की लोककल्याणकारी नीतियों की भूरी भूरी प्रशंसा किया। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महिला आरक्षण देने को सर्वोच्च कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता एपी पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और भाजपा कार्यकर्त्ताओं के त्याग और बलिदान की वजह से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। गरीब,किसान, मजदूर, पिछड़ों के रहनुमा आदरणीय मोदी जी ने  देश को एक सम्मान जनक स्तर पर ला खड़ा किया हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय जी के नेतृत्व में  भारत द्धारा G 20 आयोजन की सफ़लता पर मोदी जी और सरकार को बधाई दिया।और साथ ही पार्टी की आगे की रणनीतियों पर चर्चा हुई। सभी ने एक सुर में आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र को भाजपा प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करने हेतु इसे चुनौती के रूप में लिया और आगे सभी लोग साथ मिलकर मजबूती से काम करने का निर्णय लिया।

 इस कार्यक्रम में भाजपा सोशल मीडिया आईटी सेल के सहसंयोजक प्रमोद प्रसाद काजू, सहसंयोजक अमित मिश्रा,नितेश पाठक , ओबीसी  मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, चौतरवा मंडल महामंत्री दीपु शाही, कार्यकर्त्ता राजन यादव,अशोक राव,अलकेश उपाध्याय,रूपेश पाठक आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें और कुछ ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM