ललन सिंह को सबकुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृपा के कारण मिला : रणवीर नंदन

खबरे |

खबरे |

ललन सिंह को सबकुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृपा के कारण मिला : रणवीर नंदन
Published : Sep 28, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नंदन ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। लेकिन कोई ऐसी भाषा बोलने लगे तो उसके अहंकार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पटना, 28 सितंबर: पूर्व विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने कहा कि ललन सिंह जी बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं, अभी लोकसभा सांसद हैं। यह सबकुछ उन्हें  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी की कृपा के कारण मिला है। पूर्व विधान पार्षद  रणवीर नंदन नें कहा,लेकिन नीतीश जी के साथ रहते हुए इन तमाम उपलब्धियों के ग्रहण करने के बावजूद ललन सिंह जी ने नीतीश कुमार जी की शालीनता से कुछ नहीं सीखा। क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को हवा-हवाई अहंकार का नशा ऐसा चढ़ा है कि शालीनता उनके व्यक्तित्व के आसपास भी नहीं फटक रही है। मैंने पार्टी छोड़ी या पार्टी ने मुझे निष्कासित किया है, यह तो अलग बात है,लेकिन मुझे उखाड़ कर फेंक देने का जो दंभ ललन सिंह जी को हो गया है, वो लाइलाज है। 

नंदन ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। लेकिन कोई ऐसी भाषा बोलने लगे तो उसके अहंकार का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे एक वक्त वह भी था जब ललन सिंह जी ही उखाड़ कर फेंक दिए गए थे। उस समय तो ललन जी का भाषण ऐसा था,कि वे नीतीश कुमार जी को ही कहते थे कि उनकी पेट में दांत है और उसका ऑपरेशन वे ही कर सकते हैं। क्या यही आचरण ठीक है? लगता है ललन जी को भाषाई मर्यादा से सरोकार ही नहीं है।

आचरण ही है कि उन्होंने आज तक पार्टी में चार लोगों को जोड़ा नहीं है, यह भी एक रिकॉर्ड ही है। जद (यू )का क्या होगा यह तो भगवान जाने, लेकिन ऐसी सोच पर हंसने के अलावा कुछ भी नहीं किया जा सकता।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM