नंगा घुमाने और पेशाब पिलाए जाने की घटना के विरोध में लोजपा-(रा) की महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

खबरे |

खबरे |

नंगा घुमाने और पेशाब पिलाए जाने की घटना के विरोध में लोजपा-(रा) की महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च
Published : Sep 28, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रदर्शनकारी महिलाएं सरकार विरोधी नारा लगाते हुए, खुशरूपुर के थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रही थी।

पटना : खुशरूपुर के मोहसिमपुर में महिला को नंगा घुमाने और पेशाब पिलाए जाने की घटना के विरोध में आज लोजपा-(रा) की महिलाओं ने गांधी मैदान, पटना कारगिल चौक से विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं बैनर, झण्डा और तख्ती लेकर प्रदर्शन में चल रही थी। बैनर पर लिखा था, महिलाओं को नंगा घुमाना बन्द करो, महिलाओं के सुरक्षा की गारंटी दो। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करो। मोहसिमपुर के पीड़ित महिला को न्याय दो,दोषी को फांसी दो।

प्रदर्शनकारी महिलाएं सरकार विरोधी नारा लगाते हुए, खुशरूपुर के थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रही थी। प्रदर्शन का नेतृत्व लोजपा-(रा) नेत्री गुड़िया शर्मा, प्रभावती देवी, पटना जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष कंचन देवी, नवीता कुमारी, माला देवी, रीना देवी, मुन्नी देवी, लभली देवी, रिंकी देवी, जनता देवी, बंदना कुमारी, हेमंती देवी, सावित्री देवी कर रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाएं गांधी मैदान कारगिल चौक से चलकर जेपी गोलम्बर तक आई जहाँ से बिहार में ध्वस्त विधी-व्यवस्था के विरुद्ध राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM