चिराग पासवान ने अमित शाह से की मुलाकात, बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

खबरे |

खबरे |

चिराग पासवान ने अमित शाह से की मुलाकात, बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
Published : Dec 28, 2022, 5:52 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Chirag Paswan meets Amit Shah, demands dismissal of Bihar government
Chirag Paswan meets Amit Shah, demands dismissal of Bihar government

पासवान कुमार के विरोध के कारण 2020 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर हो गए थे।

New Delhi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को मुलाकात की और बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

पासवान ने शाह को अपनी पार्टी का ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सरकारी संरक्षण में शराब माफिया फल-फूल रहा है और राज्य में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन बड़ी संख्या में लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है।’’ उन्होंने शाह को सौंपे गए पत्र को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार से भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटु आलोचक माने जाने वाले चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

पासवान कुमार के विरोध के कारण 2020 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर हो गए थे।

कुमार के राजग से बाहर निकलने के साथ, वह भाजपा के करीब आ गए हैं और राज्य में हाल के उपचुनावों में उनके उम्मीदवार के लिए प्रचार भी किया है, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन जल्द ही औपचारिक रूप ले सकता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM