Bihar News: विद्यालय प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा, कल्याण, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध

खबरे |

खबरे |

Bihar News: विद्यालय प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा, कल्याण, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध
Published : Feb 29, 2024, 4:34 pm IST
Updated : Feb 29, 2024, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
The school management is committed to the safety, welfare, and academic excellence of the students
The school management is committed to the safety, welfare, and academic excellence of the students

साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राष्ट्रस्तरीय आशुभाषण एवं निबंध लेखन जैसी ईनामी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है |

Bihar News: दि इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला, देहरादून की विद्यालय की प्रवेश टीम 1 मार्च 24 से 3 मार्च 24 तक विद्यालय के प्रचार-प्रसार हेतु पटना में अन्नपूर्णा भवन में आ रही है | टीम में विद्यालय के चेयरमैन एवं भूतपूर्व सांसद  रविन्द्र किशोर सिन्हा एवं विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आई ए एस वरिष्ठ अधिकारी  दिलीप कुमार कोटिया  जी उपस्थित रहेंगे | विद्यालय 80 एकड़ में बना तथा प्राकृतिक वातावरण घिरा हुआ,  सहशिक्षा प्रदान करने वाला आवासीय एक विद्यालय है,  जो कि सी बी एस ई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है | इस टीम का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के लोगों को अपने विद्यालय की जानकारी प्रदान करना है | जो भी अभिभावक अपने बच्चों को देहरादून के आवासीय विद्यालय में भेजना चाहते हैं या रूचि रखते हैं, वे एक बार दि इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून में अवश्य पधारें | 
विद्यालय प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा, कल्याण, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है |/शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करता है |     
विद्यालय में साहित्य, संस्कृति, कला एवं धार्मिक उत्सवों को अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है |  

वर्त्तमान में 500 छात्रों के लिए छात्रावास, (हॉस्टल) भोजनालय,   शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय,  विज्ञान एवं संगणक प्रयोगशालाएं,  (साइंस एवं मैथ्स लैब) अटल विज्ञानं प्रयोगशाला (अटल ट्रिक्रिंग लैब)   क्रीडास्थल,  नृत्य एवं संगीत (म्यूज़िक एवं डांस) केंद्र,  तरणताल, (स्विमिंग पूल)  घुड़सवारी,  सभी प्रकार के खेल (इनडोर और आउटडोर गेम्स) आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं | विद्यालय की अतिरिक्त 30 एकड़ भूमि को जैविक खेती एवं दुग्ध उत्पादन (डेयरी) के रूप में उपयोग किया जाता है ताकि छात्रों को ताज़ा दूध, सब्जियां, फल एवं शहद मिल सके एवं भोजन की पौष्टिकता बनी रहे | 

साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राष्ट्रस्तरीय आशुभाषण एवं निबंध लेखन जैसी ईनामी प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया जाता है |  क्रिकेट  के क्षेत्र में भी विद्यालय ने अपनी विश्व स्तरीय पहचान बनाई है | ऋषभ पंत जैसे नामचीन खिलाड़ी तथा कुनाल चंदेला एवं  वैभव भट्ट जैसे  रणजी खिलाड़ियों  को उभारने में भी दि इंडियन पब्लिक स्कूल का ही का योगदान है | उभरते खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष विद्यालय में एस पी सिन्हा मेमोरियल  अंडर 13 ईनामी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है | जिसमें पूरे भारतवर्ष से कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं | इसके अतिरिक्त विद्यालय से विद्यालय से कई IITians विद्यालय का गौरव बढ़ा चुके हैं | इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने  JEE (Main) में  उच्च परसेंटाइल रैंकिंग में अपना नाम दर्ज कराया है | विद्यालय ने अवसर क्लासेस के सहयोग से  JEE (Main) परीक्षा की तैयारी भी आरंभ कर दी है तथा इस सत्र से विद्यालय ने छात्रों के लिए सीयूईटी (CUET) कक्षाएं चलाने के लिए दिशानिर्देश (ROAD MAP)   तैयार किया है | /योजना बनाई है | जो अपने चयन के अनुसार देश के शीर्ष महा विद्यालयों में अध्ययन करना चाहते हैं | हम ऐसे छात्रों के लिए आधार पाठ्यक्रम(फाउंडेशन कोर्सेस) आरंभ कर रहे हैं जो स्नातक के बाद सिविल सेवाओं में प्रवेश करने का निर्णय ले चुके हैं |

पिछले वर्षों की कक्षा X और XII बोर्ड के परिणाम भी अत्यधिक उत्साहजनक रहे हैं | जिनकी सूची साझा की जा रही है | 
बोर्ड परिणाम (2018-2023) कुल मिलाकर कहें तो यह आजकल का आधुनिक गुरुकुल है |

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM