Pappu Yadav News: 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस के झंडे को स्थापित करेगी जनता- पप्पू यादव
Pappu Yadav News: 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस के झंडे को स्थापित करेगी जनता- पप्पू यादव
Published : Mar 29, 2024, 5:19 pm IST
Updated : Apr 17, 2024, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
People will install Congress flag in Purnia on 26th April – Pappu Yadav
People will install Congress flag in Purnia on 26th April – Pappu Yadav

पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संकल्प है - जनता की भावनाओं के साथ खड़े रहकर आदरणीय राहुल गांधी जी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना।

Pappu Yadav News: पूर्णिया - महागठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद आज पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के नेता सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा मेरे हाथों में दे दिया है और जनता ही अगली 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी। 

पप्पू यादव ने कहा कि देश प्रथम है और पार्टी उसके पीछे है। हमारे सर्वमान्य नेता ने देश के लिए बड़े लेवल पर इंडिया एलियांस का संकल्प लिया है, जिसका मकसद है देश विरोधी नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बाहर करना। इसमें हमारा सहयोग बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डी राजा की पत्नी हमारे नेता के सामने खड़े हैं फिर भी इंडिया एलाइंस बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर कांग्रेस ने कैंडिडेट नहीं दिए हैं फिर भी महागठबंधन मजबूत है। बिहार में भी महागठबंधन को मजबूत रखने का निर्णय हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है, जिसके मैं साथ हूं और इसी संकल्प के साथ में पूर्णिया की जनता के बीच जाऊंगा। 

पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संकल्प है - जनता की भावनाओं के साथ खड़े रहकर आदरणीय राहुल गांधी जी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना। उन्होंने कहा कि सीमांचल की जनता कांग्रेस के झंडे से प्यार करती है इसलिए मेरा लक्ष्य होगा कि यहां कांग्रेस को और मजबूत करूं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में 4 जून को जनता की भावना के अनुसार, पूर्णिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा और यहां कांग्रेस के झंडे को स्थापित करेगी।

(For more news apart from People will install Congress flag in Purnia on 26th April – Pappu Yadav, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM