Bihar News: बिहार में अगली सरकार जन सुराज की ही बनेगी- प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार में अगली सरकार जन सुराज की ही बनेगी- प्रशांत किशोर
Published : Jul 29, 2024, 5:42 pm IST
Updated : Jul 29, 2024, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Jan Suraj will form the next govt in Bihar, Prashant Kishore news in hindi
Jan Suraj will form the next govt in Bihar, Prashant Kishore news in hindi

उन्होंने साफ कहा कि बिहार में 2029 नहीं 2025 में सरकार बनाएंगे और तब नये बिहार के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Bihar News In Hindi: जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि वे जन सुराज के न तो नेता थे और न आगे रहेंगे।‌वे गांव से सही लोगों को चुन रहे हैं और उसी सही लोगों के बीच से बिहार का नेता आप सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाया जाएगा।‌ वे रविवार को पटना स्थित बापू सभागार में जन सुराज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने साफ कहा कि बिहार में 2029 नहीं 2025 में सरकार बनाएंगे और तब नये बिहार के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अंतिम पीढ़ी है जो मजदूरी करने दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गए हैं। जन सुराज की सरकार बनते ही पलायन तो रोका ही जाएगा तथा दूसरे प्रदेशों में गये लोगों को भी यहां बुलाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।‌ प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पूरी तरह जनतांत्रिक व्यवस्था से अपने नेता का चुनाव करेंगे।

उक्त जानकारी यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जन सुराज के अध्यक्ष की कार्यावधि एक वर्ष की होगी तथा बारी बारी से सभी वर्गों जिसमें दलित, मुस्लिम,अति पिछड़ा, पिछड़ा और सवर्ण जातियां शामिल हैं को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा जाएगा।

‌यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज में सबसे पिछड़ा, अशिक्षित और कमजोर वर्ग दलित समाज है इसलिए पहला प्रदेश अध्यक्ष दलित समाज से बनाया जाएगा।‌पीके ने घोषणा की कि आगामी दो अक्टूबर को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों में से डेढ़ लाख संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन सुराज राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित होगा जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा।

कार्यशाला में सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की गई जिसमें पूर्व वैज्ञानिक ई आर एन सिंह, पूर्व शिक्षक डॉ भूपेंद्र यादव, अधिवक्ता गणेश राम, डाक्टर मंज़र नसीम, पूर्व आइएएस अरविंद सिंह, पूर्व आईएएस सुरेश कुमार शर्मा एवं श्रीमती स्वर्णलता सहनी शामिल हैं।

इस अवसर पर 131 सदस्यीय संविधान समिति की भी घोषणा की गई जो जन सुराज पार्टी के संविधान निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध शायर डाक्टर शकील मोइन तथा अधिवक्ता गणेश राम ने किया। सभा को पूर्व सांसद मोनाजिर हसन, पूर्व विधायक किशोर मुन्ना, विधानपार्षद अफाक अहमद, संतोष महतो आदि नेताओं ने संबोधित किया। बापू सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था।

(For more news apart from Jan Suraj will form the next govt in Bihar, Prashant Kishore news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM