Bihar News: बिहार में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Published : Aug 29, 2024, 9:27 am IST
Updated : Aug 29, 2024, 9:27 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Transfer of 14 IAS officers in Bihar
Bihar News: Transfer of 14 IAS officers in Bihar

बिहार में स्थानांतरित किए गए अधिकांश आईएएस अधिकारी 2019 और 2020 बैच के अधिकारी हैं।

Bihar News: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया । बिहार सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार 11 आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदस्थापन की प्रतिक्षा में सूची में डाला गया है। बिहार में स्थानांतरित किए गए अधिकांश आईएएस अधिकारी 2019 और 2020 बैच के अधिकारी हैं।

जीएडी द्वारा जारी बुधवार की शाम जारी उक्त अधिसूचना के अनुसार सुमित कुमार (2019 बैच के आईएएस अधिकारी) जो वर्तमान में सारण के नगर आयुक्त का प्रभार संभाल रहे हैं, को बेतिया का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है।

प्रीति (2019 बैच की आईएएस अधिकारी) जो वर्तमान में डीडीसी (खगड़िया) के पद पर तैनात हैं, को भागलपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है जबकि नवीन कुमार (2019 बैच के आईएएस अधिकारी) जो वर्तमान में नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात हैं को गया का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार यतेंद्र कुमार पाल (2019 बैच के आईएएस अधिकारी) जो वर्तमान में नगर आयुक्त रोहतास के पद पर तैनात हैं, को डीडीसी, सारण नियुक्त किया गया है। विक्रम वीरकर (2019 बैच के आईएएस अधिकारी) डीडीसी, आरा को मुजफ्फरपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी तरह प्रियंका रानी (2019 बैच की आईएएस अधिकारी) जो कि वर्तमान में डीडीसी, सारण के पद पर तैनात थीं, को नवादा का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार मिश्रा (2019 बैच के आईएएस अधिकारी) जो वर्तमान में डीडीसी, नवादा के पद पर कार्यरत हैं, को नगर आयुक्त, नालंदा नियुक्त किया गया है।

श्रेष्ठ अनुपम (2020 बैच के आईएएस अधिकारी) को मुजफ्फरपुर का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है। ग्यारह आईएएस अधिकारी, जिन्हें उनके प्रभार से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है, नई तैनाती का इंतजार करेंगे।

(For more news apart from Bihar News: Transfer of 14 IAS officers in Bihar, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM