पिछले 8 वर्षो सेे मोदी सरकार ने सिर्फ देश को तोड़ने का काम किया है : कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

पिछले 8 वर्षो सेे मोदी सरकार ने सिर्फ देश को तोड़ने का काम किया है : कांग्रेस
Published : Jan 30, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Jan 30, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
For the last 8 years, the Modi government has only done the work of breaking the country: Congress
For the last 8 years, the Modi government has only done the work of breaking the country: Congress

इसके पूर्ब  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

पटना:  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में  राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के  पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद समीर कुमार सिंह ने पूर्वाह्न 10 बजे ध्वाजारोहरण किया । 

इस अवसर पर समीर कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी  के भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से आरंभ होकर कश्मीर में जाकर आज समाप्त हुई है उसी के समर्थन में आज पूरे राज्य में प्रदेश मुख्यालय, जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय पर ध्वजारोहरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि  पिछले 8 वर्षो सेे मोदी सरकार ने देश को तोड़ने का काम किया है जिसे हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है और यह यात्रा दो फेज में समाप्त होकर सीतामढ़ी तक पहुंचा है। उनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस फिर से 1990 के पहले के कांग्रेस की इतिहास को बिहार में दुहरायेगी। 

इसके पूर्ब  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

 समीर कुमार सिंह ने  कहा कि देश गांधीवादी विचारों पर चला है। आज देश में गांधी के हत्यारों की विचारधारा हावी होने की कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हमेशा लड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांधी एक विचार हैं और विचार कभी मरते नहीं है। गांधीवाद से अहिंसा और सत्याग्रह का सबक लेकर भारत ने विकास की राह पकड़ी लेकिन आज देश की सत्ता में गांधी के हत्यारे उनके विचारों को मारने के प्रयास में हैं जो कांग्रेस कभी सम्भव नहीं होने देगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक इजहारूल हुसैन, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, डा0 हरखू झा, लाल बाबू लाल, भावना झा,प्रमोद कुमार सिंह,आनन्द माधव, कुंतल कृष्ण, अजय कुमार चौधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, सौरभ सिन्हा, विनय वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी,राज किशोर सिंह, अरविन्द लाल रजक, मिन्नत रहमानी, गरीब दास, गुंजन पटेल,अखिलेश्वर सिंह,शशि रंजन, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सुधीर शर्मा,मृणाल अनामय,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, राजन यादव, डा0 पुरूषोत्तम मिश्रा, संजय कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, उमेश कुमार राम, अश्विनी कुमार, अनोखा सिंह, मो0 शाहनवाज, प्रो0 उमाकांत सिंह, रीता सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वसी अख्तर, सुधा मिश्रा, रंजीत यादव, मो0 जावेद इकवाल,राहुल पासवान, विश्वनाथ बैठा, अखिलेश कुमार पासवान, रामाश्रय शर्मा, रामनरेश चैधरी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM