शराबबंदी बिहार को और पीछे ले जा रहा है, इसे तत्काल हटा देना चाहिए: प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

शराबबंदी बिहार को और पीछे ले जा रहा है, इसे तत्काल हटा देना चाहिए: प्रशांत किशोर
Published : Jan 30, 2023, 5:35 pm IST
Updated : Jan 30, 2023, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Prohibition is taking Bihar further backward, it should be removed immediately: Prashant Kishor
Prohibition is taking Bihar further backward, it should be removed immediately: Prashant Kishor

उन्हाेंने आगे कहा कि गांधी जी की आड़ में जिन्होंने गांधी जी को पढ़ा भी नहीं है और न उनको समझते हैं, वो फिजूल की बातें करते हैं।

पटना : प्रशांत किशोर ने शराबबंदी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शराबबंदी को लेकर मैं बिहार का एक मात्र आदमी हूं, जो बोल रहा हूं कि शराबबंदी कानून बेकार है। इसे बिहार से खत्म कर देना चाहिए। पूरी दुनिया में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जो कोई देश, राज्य या समाज कह सके कि उन्होंने शराबबंदी लागू कर अपने लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास किया हो। गांधीजी ने कहीं इस बात की जिक्र कहीं नहीं किया है, कि सरकारों को शराबबंदी लागू करनी चाहिए। बल्कि गांधी जी ने यह कहा है कि शराब पीना गलत बात है। समाज में इसकी चेतना होनी चाहिए। समाज को इसके लिए तैयार किया जाना चाहिए कि लोगों को शराब नहीं पीना चाहिए। 

उन्हाेंने आगे कहा कि गांधी जी की आड़ में जिन्होंने गांधी जी को पढ़ा भी नहीं है और न उनको समझते हैं, वो फिजूल की बातें करते हैं। मैं तो खुली चुनौती देता हूं नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को कि अगर दम है तो आकर मुझे दिखा दे कि गांधी जी ने कहा हो कि सरकार को शराबबंदी लागू करनी चाहिए। शराबबंदी के लागू होने से हर साल बिहार को 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है इसलिए इसे तत्काल हटा देना चाहिए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM