कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक ही परिवार को सम्मान देने का जरिया था- भीम सिंह

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक ही परिवार को सम्मान देने का जरिया था- भीम सिंह
Published : Mar 30, 2024, 4:54 pm IST
Updated : Mar 30, 2024, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
In the Congress government, Bharat Ratna was a means of honoring only one family - Bhim Singh
In the Congress government, Bharat Ratna was a means of honoring only one family - Bhim Singh

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज बिहार को गौरवान्वित करने वाला दिन है।

पटना: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद भीम सिंह आज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने को बिहार के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि आज गुदड़ी के लाल, समाजवादी नेता को सर्वोच्च सम्मान मिला है, यह खुशी की बात है। 

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज बिहार को गौरवान्वित करने वाला दिन है। यह सम्मान देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा प्रधानमंत्री के कारण ही बिहार के धरती पुत्र को सर्वोच्च सम्मान मिला है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान सही मायने में देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद को सम्मान है। भाजपा के उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि जननायक विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा की। उनकी कर्मभूमि भले बिहार रही लेकिन उनका प्रभाव क्षेत्र पूरा देश रहा। 

सिंह ने जोर देकर कहा कि बदलते भारत का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा, कि जब पिछड़े का बेटा देश के  प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचता है तो पिछड़े का सम्मान भी किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग वर्षों से होती रही लेकिन उस मांग को न कांग्रेस ने पूरी की और न राजद ने। बल्कि इनके लोगों द्वारा उनका अपमान किया गया था। 

सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक परिवार को सम्मान देने का जरिया बन गई। हद तो तब हो गई जब देने वाले खुद को सम्मानित करने लगे। उन्होंने कहा कि 1953 में नेहरू ने तो 1971 में इंदिरा गांधी ने खुद को इस सम्मान से सम्मानित करवाया। 1991 में राजीव गांधी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, यानी एक परिवार के तीन पीढ़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। 

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि संविधान निर्माता आंबेडकर जी को भी भारत रत्न तब मिला जब भाजपा के समर्थन की सरकार चल रही थी। 

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री का फिर से आभार जताते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इस सम्मान को देश और बिहार के लोग याद रखेंगे और एकमुश्त नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मतदान करेंगे।  इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता उषा विद्यार्थी, राजेश सिंह और रणवीर सिंह उपस्थित रहे।

(For more news apart fromIn the Congress government, Bharat Ratna was a means of honoring only one family - Bhim Singh, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों के साहस का वीडियो आया सामने

18 May 2025 5:01 PM

भारत में कितने पाकिस्तानी जासूस? हिसार से बठिंडा तक कहां-कहां है जासूसो का अड्डा

18 May 2025 4:59 PM

मुझ पर हमला होने के एक घंटे बाद पुलिस आई, Advocate Simranjit Kaur Interview

17 May 2025 6:02 PM

ISI के जासूस पंजाबी के बारे में कॉलेज प्रोफेसर का खुलासा, क्लास में उपस्थिति बहुत कम थी |Davinder Pak agent news

17 May 2025 6:01 PM

'2-3 करोड़ हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं, गोली...' कैमरे के सामने आई गैंगरेप पीड़िता, बताई पूरी आपबीती

16 May 2025 5:54 PM

भारत-पाकिस्तान युद्ध में पंजाब को कितना हुआ नुकसान ? अब पंजाब नुकसान की भरपाई के लिए क्या करेगा?

16 May 2025 5:52 PM