आनंद मोहन की रिहाई पर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर कसा तंज

खबरे |

खबरे |

आनंद मोहन की रिहाई पर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर कसा तंज
Published : Sep 30, 2023, 2:03 pm IST
Updated : Sep 30, 2023, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बात व्यक्ति विशेष आनंद मोहन की नहीं है बिहार की जनता देखेगी कि आगे ये और बढ़ेगा और भी लोग इस तरीके के चीजों का डिमांड करेंगे। 

मुजफ्फरपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आनंद मोहन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बात ये स्पष्ट हो रही है कि नीतीश कुमार जाति की राजनीति करते हैं, नीतीश कुमार जो दलितों और पिछड़ों की राजनीति करने का दावा करते हैं, वो उस समाज के सामने बिल्कुल नंगे हो गए हैं। जब आपको वोट का लाभ दिखता है तब आप गरीब, पिछड़ा और दलित सब को भूल जाते हैं। ये जो दलितों की राजनीति है वो सिर्फ अपने लाभ तक है और ये अपने परिवार और वोट तक ही सीमित रह जाती है। बात व्यक्ति विशेष आनंद मोहन की नहीं है बिहार की जनता देखेगी कि आगे ये और बढ़ेगा और भी लोग इस तरीके के चीजों का डिमांड करेंगे। 

RJD में 4 ऐसे दागदार मंत्री हैं जो नीतीश कुमार मंत्रीमंडल में अगल-बगल में बैठे हुए हैं : प्रशांत किशोर

जन संवाद के दौरान कहा कि जन सुराज पदयात्रा के मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजनेता और प्रशासक के तौर पर सम्पूर्ण रूप से सरेंडर कर दिया है। नीतीश कुमार की ये स्थिति हो गई है कि मैं मुख्यमंत्री बना रहूं बाकी बिहार में जिसको जो करना है वो कर सकता है। नीतीश कुमार की ये स्थिति आनंद मोहन की रिहाई से नहीं हुई है, उससे पहले जब महागठबंधन की सरकार बनी थी उस समय से नीतीश कुमार इस तरह के फैसले ले रहे हैं। महागठबंधन के मंत्रिमंडल में 4 ऐसे मंत्री हैं जिनका नाम RJD की तरफ से 2015 में भी प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उनकी दागदार छवि को देखते हुए मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। वही 4 लोग आज मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के अगल-बगल में बैठे हुए हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM