Chandigarh New flights start: चंडीगढ़ से कल शुरू होंगी 3 नई उड़ानें, बुकिंग हुई शुरू

खबरे |

खबरे |

Chandigarh New flights start: चंडीगढ़ से कल शुरू होंगी 3 नई उड़ानें, बुकिंग हुई शुरू

By : DISHANT

Published : Apr 1, 2024, 1:20 pm IST
Updated : Apr 1, 2024, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
3 new flights will start from Chandigarh tomorrow, booking started news in hindi
3 new flights will start from Chandigarh tomorrow, booking started news in hindi

इन उड़ानों के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शारजाह के लिए उड़ानें भी फिर से शुरू कर दी गई हैं।

Chandigarh New flights start: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली फ्लाइट मंगलवार से शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 10:20 बजे जम्मू पहुंचेगी।

वहीं शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कल 3 नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। गर्मियों के लिए जारी शेड्यूल में जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली के लिए ये उड़ानें मंगलवार 2 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इन उड़ानों के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शारजाह के लिए उड़ानें भी फिर से शुरू कर दी गई हैं।

यात्री अब इस फ्लाइट के जरिए महज एक घंटे 5 मिनट में चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंच सकेंगे। यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए रवाना होगी। जो दोपहर 1:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। वहां से दोपहर 2:10 बजे वापसी होगी और 3:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर के आधार पर करीब 4,500 रुपये चुकाने होंगे।

वापसी में फ्लाइट सुबह 11 बजे जम्मू से उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके लिए यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर के हिसाब से करीब 3400 रुपये किराया देना होगा। दिल्ली का किराया पहले की तरह करीब 3400 रुपये रहेगा। उधर, एयर इंडिया की ओर से भी उड़ानें शुरू की जानी हैं, लेकिन इसका न्यूनतम किराया तय नहीं किया गया है। मांग के अनुसार इस पर निर्णय लिया जायेगा।

(For more news apart from 3 new flights will start from Chandigarh tomorrow news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM