Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अगले 3 दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अगले 3 दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना
Published : Jan 2, 2024, 11:06 am IST
Updated : Jan 4, 2024, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Weather Update
Chandigarh Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर हल्की धूप रहेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।

Chandigarh Weather Update: पुरे भारत में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है. कोहरे ने हर जरह लोगों को परेशान किया हुआ है. अगर बात चंडीगढ़ की करें तो यहां अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर हल्की धूप रहेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

ये भी पढ़ें ; Bigg Boss17: किसी चीज से टूट गया वो... अंकिता ने फिर किया सुशांत को याद, बताई कई बड़ी बातें

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

शहर में सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान इतना गिर गया है. सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ट्राईसिटी में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा. इसकी वजह सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाएं हैं, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगी.

हवाई उड़ानें प्रभावित

कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं. सोमवार को हवाई अड्डे पर पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। पांच उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरीं. इसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. पुणे से उड़ान रद्द करनी पड़ी. बेंगलुरु, मुंबई, दुबई और श्रीनगर की उड़ानें देरी से चल रही हैं। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट तय समय से देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

(For more news apart from Chandigarh Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM