Chandigarh Mayor election 2024 पर बवाल जारी, यूथ कांग्रेस ने उठाई लोकतंत्र की अर्थी

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Mayor election 2024 पर बवाल जारी, यूथ कांग्रेस ने उठाई लोकतंत्र की अर्थी
Published : Feb 2, 2024, 8:03 pm IST
Updated : Feb 2, 2024, 8:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Mayor Elections 2024 Controversy:  Congress Protest over BJP Mayor
Chandigarh Mayor Elections 2024 Controversy: Congress Protest over BJP Mayor

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा का मेयर बनने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Chandigarh Mayor Elections 2024 Controversy news in hindi: चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गर्मा रही है। बता दें कि 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मेयर बनने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ ये मेयर चुनाव लड़ रही थी। वहीं बहुमत होने के बाद भी भाजपा के मेयर बनने के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई। जहां भाजपे ना अपनी पार्टी से मेयर बनने के बाद जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी नगर निगम के बाहर धरने पर बैठ गई और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

यूथ कांग्रेस ने उठाई लोकतंत्र की अर्थी

वहीं भाजपा की मेयर चुनाव में जीत को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने धांधली करार दिया हैं। वहीं इस मेयर चुनाव की आग शहर ही नहीं बल्कि दिल्ली तक पहुंची। जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस चुनाव को लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं इसक चुनाव के परिणाम से नाराज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। वहीं आज चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने लोकतंत्र की अर्थी उठाई और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो के नारे भी लगाए।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

वहीं आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाने के साथ चोर और चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा की 'चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने वोटों की चोरी की। ये लोग देश के लोकतंत्र के लिए ख़तरा हैं। जनतंत्र और देश को बचाने के लिए अगर सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो हम उतरेंगे।'

खैर अब देखना ये होगा की इस मामले में कब तक बवाल खत्म होता है और मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन की और से क्या कुछ कार्रवाई की जाती हैं।

 (For more news apart from Chandigarh Mayor Election 2024 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM