Chandigarh News: एनआरआइ की कार में अफीम रख, सात लाख वसूल रहा था कांस्टेबल, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: एनआरआइ की कार में अफीम रख, सात लाख वसूल रहा था कांस्टेबल, गिरफ्तार
Published : Aug 3, 2024, 11:45 am IST
Updated : Aug 3, 2024, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Constable was collecting opium in NRI car, arrested news in hindi
Constable was collecting opium in NRI car, arrested news in hindi

पुलिस ने बलविंदर और हरिंदर को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, वहीं मामले में कार्रवाई जारी है।

Chandigarh News In Hindi: सेक्टर 17 थाना पुलिस ने वसूली के एक मासले में कांस्टेबल बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक एनआरआइ की गाड़ी में खुद ही अफीम रखकर उससे सात लाख रुपये की वसूली कर रहा था। पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल से 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल बलविंदर की एक साथी हरिंदर कौर को भी गिरफ्तार किया है। वह भी इसे साजिश में शामिल थी।

खास बात ये है कि हरिंदर पिछले छह साल से शिकायतकर्ता एनआरआइ के घर पर ही रहती थी। वह एनआरआइ की अच्छी मित्र थी, लेकिन उसी ने कांस्टेबल के साथ मिलकर पैसे ऐंठने की योजना बनाई। पुलिस ने बलविंदर और हरिंदर को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस को उनका दो दिन का रिमांड दिया है। इस मामले में करण और रिया नाम की एक युवती भी आरोपित है। ये दोनों फिलहाल फरार है और पुलिस आरोपितों से इनके बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) यानी वसूली और 61(2) यानी साजिश रचने के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-68 के रहने वाले जसपाल सिंह चीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अमेरिका में रहते हैं और दो मई को भारत आए थे। हरिंदर कौर छह साल से उनके घर की देखभाल कर रही थीं। 18 जुलाई को वे हरिंदर के साथ अपनी गाड़ी से सेक्टर-22 की मार्केट में शापिंग करने गए। उन्होंने किरण सिनेमा की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर दी। जब वे लौटे तो रात करीब 9.40 बजे दो शख्स उनके पास आए।

एक ने पुलिस की वर्दी पहनी थी, जिस पर बलविंदर सिंह नाम की प्लेट लगी थी। दूसरा शख्स सादे कपड़ों में था। बलविंदर ने कहा कि वे उनकी गाड़ी की तलाशी लेना चाहता है। उसने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी, जबकि उसके साथ दूसरा शख्स उनकी वीडियो बना रहा था। चीमा को उन दोनों की हरकत पर कुछ शक हुआ। तभी उसने कहाँ से एक काले रंग का लिफाफा निकाला और उसे फाड़ दिया। उसमें कुछ पाउडर नुमा पदार्थ निकला, जिसे बलविंदर ने अफीम बताया।

वह कहने लगा कि उनके खिलाफ नशा तस्करी का बड़ा केस बनेगा। वह उन्हें धमकाने लगा, जबकि चीमा ने कहा कि ये पैकेट उनका नहीं है। इतने में चीमा के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र हरिंदर ने पुलिसकर्मी से बातचीत शुरू कर दी और मौके पर अपनी एक सहेली रिया और उसके जीजा करण को मदद के लिए बुला लिया। वे कुछ देर बाद ही वहां आ गए। उन्होंने भी पुलिसकर्मी से चीमा को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह केस दर्ज करने की जिद पर अड़ा रहा।

(For More News Apart from Constable was collecting opium in NRI car, arrested news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM