Rahul Gandhi News: आज चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी, हरियाणा में पार्टी के भीतर गुटबाजी खत्म करने पर रहेगा फोकस
Published : Jun 4, 2025, 9:33 am IST
Updated : Jun 4, 2025, 9:33 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi Haryana Chandigarh Visit News In Hindi
Rahul Gandhi Haryana Chandigarh Visit News In Hindi

राहुल गांधी 4 जून को सुबह 11.10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

Rahul Gandhi Haryana Chandigarh Visit News In Hindi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी 4 जून को हरियाणा दौरे पर आएंगे। यहां वे हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही संगठन में विस्तार के साथ ही प्रदेश कांग्रेस की स्थिति भी जानेंगे। इस दौरान उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। हरियाणा दौरे से ठीक एक दिन पहले राहुल मध्य प्रदेश के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया था।

राहुल गांधी 4 जून को सुबह 11.10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ कार्यालय पहुंचेंगे। हालांकि, यह स्थान बदला जा सकता है।

राहुल गांधी पहले चरण में 12:15 से 1 बजे तक हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी 1:15 से 2:15 बजे तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर करीब 2:45 बजे राहुल गांधी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

हुड्डा-शैलजा उनका स्वागत करने पहुंचेंगे

कांग्रेस प्रभारी बीके हरि सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी का स्वागत करने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कांग्रेस नेता का यह दौरा पार्टी के संगठन निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

(For more news apart from RCB vs PBKS IPL 2025 Final Today Narendra Modi Stadium weather forecast  News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM