चंडीगढ़ में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, प्रशासन ने शहर को 18 जोन में बांटा

खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, प्रशासन ने शहर को 18 जोन में बांटा
Published : Jul 10, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में बांटकर हर जोन के लिए एक टीम बनाई है

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में लगातार बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं. शहर की कई सड़कें बंद कर दी गई हैं. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है. वहीं, चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।

इनमें आम लोगों को झीलों, तालाबों आदि के पास जाने की मनाही है. सिविल अधिकारियों और नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग आदि को बरसात के दौरान गिरे हुए पेड़-पौधों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में बांटकर हर जोन के लिए एक टीम बनाई है. यह टीम 24 घंटे अपने क्षेत्र में तैनात रहेगी. सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. सभी आपातकालीन नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे खुला रखने का आदेश दिया गया है।

मोहाली के बाद रविवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की. चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना झील में बढ़ते जलस्तर का हवाला देते हुए एनडीआरएफ को बुलाया था, जिसे आज शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया जा सकता है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM