चंडीगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला: 15 से 22 जुलाई तक कॉलेज एडमिशन के लिए नहीं देनी होगी लेट फीस

खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला: 15 से 22 जुलाई तक कॉलेज एडमिशन के लिए नहीं देनी होगी लेट फीस
Published : Jul 12, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

प्रशासन का यह फैसला स्नातक केंद्रीकृत और गैर-केंद्रीकृत पाठ्यक्रमों पर लागू होगा।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. विभाग ने 15 जुलाई से 22 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश की अनुमति दी है। पहले 15 जुलाई के बाद 1000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ आ गई और सड़कें बंद हो गईं, जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

प्रशासन का यह फैसला स्नातक केंद्रीकृत और गैर-केंद्रीकृत पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। शहर के छात्र अब 22 जुलाई तक शहर के किसी भी सरकारी और निजी प्रबंधन वाले कॉलेज में बिना विलंब शुल्क के प्रवेश ले सकते हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ शहर में प्रवेश के लिए 11 कॉलेज उपलब्ध हैं। इनमें से 5 सरकारी और 6 निजी कॉलेज हैं।

चंडीगढ़ में 11 कॉलेज

1. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 11
2. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42
3. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11
4. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46
5. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50
6. डीएवी कॉलेज सेक्टर 10
7. देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर 45
8. गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज सेक्टर 32
9. गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर 26
10. महर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर 36
11. श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर 26

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM