Chandigarh Grenade Case: चंडीगढ़ ग्रेनेड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली सफलता

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Grenade Case: चंडीगढ़ ग्रेनेड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली सफलता
Published : Sep 13, 2024, 11:45 am IST
Updated : Sep 13, 2024, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
Two accused arrested in Chandigarh grenade case news in hindi
Two accused arrested in Chandigarh grenade case news in hindi

पंजाब पुलिस की टीम ने खन्ना से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Chandigarh Grenade Case News Update In Hindi:चंडीगढ़ ग्रेनेड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। पंजाब पुलिस की टीम ने खन्ना से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल मसीह और रॉबिन मसीह के रूप में हुई है। इन्हें देर रात काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ लिया। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा करेगी।

यह भी पढे़ं: Karan Aujla News: 'करण औजला' ने रचा इतिहास, दोसांझनवाले को पछाड़कर हासिल की ये उपलब्धि

गौर हो कि इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सैक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड फेंकने के मामले की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस के बजाय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी, क्योंकि यह मामला आतंकियों से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैप्पी पाशिया ने ली है।

वहीं बीतें दिनों इस मामले में हुई चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की बैठक के बाद मामला एन.आई.ए को सौंप दिया गया, हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, जिसमें एक अमृतसर के पशिया गांव के रहने वाले रोबन मसीह ने घर के अंदर ग्रेनेड फेंका। दूसरा आरोपी उसका दोस्त है, जिसकी पहचान पुलिस द्वारा जारी तस्वीर से हुई है। वहीं मामले में जांच और कार्रवाई जारी है। 

(For more news apart from Two accused arrested in Chandigarh grenade case news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM