पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश

खबरे |

खबरे |

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश
Published : Oct 16, 2023, 12:36 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, जिससे सुबह के समय काले बादल छाए रहने से दृश्यता कम हो गई।

चंडीगढ़ :  पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र सहित पंजाब के लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और मोहाली में भी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में सोमवार को ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, जिससे सुबह के समय काले बादल छाए रहने से दृश्यता कम हो गई।

चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार ने कहा, ‘‘सुबह लगभग आठ बजे मैं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था, उस वक्त काले बादलों के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसके अलावा, बारिश से ठीक पहले तेज हवा की वजह से चारों ओर धूल उड़ रही थी, जिससे गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही थी।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM