Chandigarh Weather Update News: चंडीगढ़ में आज भी होगी भारी बारिश, जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update News: चंडीगढ़ में आज भी होगी भारी बारिश, जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Published : Jul 17, 2024, 9:41 am IST
Updated : Jul 17, 2024, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Weather Update News In Hindi
Chandigarh Weather Update News In Hindi

मौसम विभाग के मुताबिक, कल शहर में करीब 2 घंटे तक बारिश हुई. 41 मिमी बारिश रिकार्ड की गई

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही रुक-रुक कर बारिश भी होती रहेगी. कल की बारिश के बाद भी शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है. न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

चंडीगढ़ में हुई 41 मिमी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, कल शहर में करीब 2 घंटे तक बारिश हुई. 41 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शहर में 1 जून से अब तक कुल 179.7 मिमी बारिश हुई है। जो अब भी सामान्य से 50 फीसदी कम है. कल की बारिश के बाद हवा में नमी बढ़कर 94 फीसदी हो गई.

जबकि न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई है. इस बार जुलाई महीने में पिछले साल की तुलना में बहुत कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने जुलाई के अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है.

कल शहर में 2 घंटे की बारिश के दौरान कई जगहों पर पानी भर गया. चंडीगढ़ प्रशासन मानसून आने से पहले ही शहर में पुख्ता इंतजाम करने के दावे कर रहा है और बारिश ने प्रशासन के इन दावों की पोल खोल दी है.

चंडीगढ़ में इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार - चंडीगढ़ में 18 July 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 38.49 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.99 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार-चंडीगढ़ में 19 July 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 40.92 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शनिवार- चंडीगढ़ में 20 July 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रविवार - चंडीगढ़ में 21 July 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 31.47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.69 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

(For More News Apart from Chandigarh Weather Update news In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM